
निवाई बिचला जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के दौरान उपस्थित श्रद्धालु।
टोंक. श्री1008 महावीर जिनालय Mahaveer jinalaya अहिंसा स्तम्भ Non-violence column पटेल सर्कल में दशलक्षण महापर्व Southwest के तहत गुरुवार को आर्जव धर्म की पूजा Worship of arjava religion की गई। सांगानेर से आए श्रमण संस्था के शुभम कुमार जैन शास्त्री व जैन महिला मंडल युवा Mahila Mandal Youth Forum मंच की ओर से पूजा व प्रतियोगिताएं Puja & Competitions हुई।
अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार जैन व उपाध्यक्ष सागरमल जैन ने बताया कि इससे पहले बुधवार रात को शास्त्र प्रवचन Scripture के बाद प्रश्नमंच के साथ एक मिनट प्रतियोगिता व जैन अंताक्षरी हुई। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इधर, श्रीदिगम्बर जैन नसिया अमीरगंज में चल रहे पर्यूषण पर्व Paryushan के तहत गुरुवार को आर्जव धर्म की पूजा की गई। समाज प्रवक्ता पवन कंटान ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन सुबह अभिषेक Abhishek , शांतिधारा Shantidhara , आदिनाथ भगवान, महावीर भगवान व शांतिनाथ भगवान की पूजा कर 24 तीर्थंकरों के अघ्र्य समर्पित किए।
पंडित प्रमोद कुमार शास्त्री के सान्निध्य में दस लक्षण महामंडल विधान पूजा अर्चना की गई। इससे पहले बुधवार रात धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें गुणमाला आंडरा, सुनीता सेठी, नीलेश छामुनिया, मीनू जैन विजेता रहे। शुक्रवार शाम अंताक्षरी प्रतियोगिता होगी।
यह जानकारी सांस्कृतिक मंत्री विकास जैन दीइधर, चंद्रप्रभु चैतालय बाबरों का चौक में सुबह प्रेमचंद, पारस, महावीर, टीकम, राकेश ने भगवान चंद्रप्रभु की शांतिधारा की। समाज प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि दसलक्षण पर्व के तहत नव देवता, चंद्रप्रभु भगवान, पंचमेरु, सोलह करण की पूजा कर भगवान को 51 अघ्र्य एवं श्रीफल चढ़ाए गए।
read more : शांतिधारा, अभिषेक, पूजन में बीता तीसरा दिन
इस अवसर पर चंद्रकांता, शांति, पुष्पा, मंजू, बीना, हेमा आदि महिलाएं मौजूद थी। चंद्रप्रभु चैतालय में शाम को चंद्रप्रभु भगवान को रजत जडि़त समोशरण में विराजमान कर जयकारों के साथ कलशाभिषेक किया गया। श्रीजी के गंदोदक को श्रद्धालुओं ने मस्तक पर लगाकर भगवान से आशीर्वाद लिया।
श्रीजी के चरणों में रखी माला को श्रावक श्रेष्टि को पहनाया गया एवं श्री जी की आरती की गई। इधर, मधु लुहाडिया ने बताया कि पारसनाथ मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुधवार रात फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें प्लास्टिक मानव जीवन के लिए घातक का रूप धारण किए यश प्रथम एवं पेड़ बने गतिक सोनी द्वितीय रहे। संस्कारी बहु में संतोष चौधरी प्रथम एवं शेफाली बिलासपुरिया द्वितीय रही।
Published on:
06 Sept 2019 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
