16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में 28 नि:शुल्क दवाएं नहीं हैं उपलब्ध, फिर भी लिख रहे चिकित्सक

अस्पताल में 28 नि:शुल्क दवाएं नहीं हैं उपलब्ध, फिर भी लिख रहे चिकित्सक  
2 min read
Google source verification
अस्पताल में 28 नि:शुल्क दवाएं नहीं हैं उपलब्ध, फिर भी लिख रहे चिकित्सक

अस्पताल में 28 नि:शुल्क दवाएं नहीं हैं उपलब्ध, फिर भी लिख रहे चिकित्सक

पीपलू (रा.क.)। पीपलू उपखंड अधिकारी रवि वर्मा ने शनिवार को सामुदायिक चिकित्सालय पीपलू का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण दौरान गत 15 दिनों मे कोविड 19 के अलावा 1254 अन्य जांचे की गई जो कि दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार सही मिली हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलू के सब स्टोर में कुल 456 प्रकार की नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध मिली। जबकि 486 प्रकार की नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए।

एसडीएम ने बताया कि अनुपलब्ध दवाइयों की बाहर से खरीद नहीं की जा रही हैं तथा मरीजों की पर्चियों पर अनुपलब्ध दवाइयां लिखी जा रही हैं, जिससे की मरीज अनुपलब्ध दवा को अपने स्तर पर बाहर से मेडिकल से महंगे दामों पर खरीद रहा हैं। अस्पताल में करीब 28 प्रकार की नि:शुल्क दवाएं अनुपलब्ध हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की पर्चियों को नियमित रुप से ऑनलाइन करने की जांच की गई। जिसमें 6 सितंबर, 13 सितंबर, 15 सिंतबर की पर्चियां ऑनलाइन नहीं की गई। वहीं 5, 11, 12, 14, 16 सितंबर की पर्चियां के ऑनलाइन करने का कार्य अधूरा मिला हैं। इनका कहना हैं निरीक्षण के दौरान बिंदुवार सामने आई कमियों आदि की तथ्यात्मक रिपोर्ट जिला कलक्टर को भेज दी हैं। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार ही पाई गई कमियों पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। रवि वर्मा, उपखंड अधिकारी,

निरीक्षण में 46 प्रकार की दवाइंया पाई कम

निवाई. जिला कलक्टर के निर्देश पर उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी रूबी ने चिकित्सालय में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दवा योजना के तहत रोगियों को मुफ्त मिलने वाली दवाइयों के बारे सम्पूर्ण जानकारी ली। राज्य सरकार द्वारा 465 दवाइयों मे से 46 दवाइयां चिकित्सालय में नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।

इस पर चिकित्सा अधिकारी डॉ.केके.विजय ने बताया कि 46 दवाइयों के लिए जिला मुख्यालय को सूचित कर दिया और एनओसी ले ली और बाजार से दो दिन में क्रय कर ली जाएगी। उपखंड अधिकारी ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच केन्द्र का निरीक्षण कर एक पखवाड़े की रिपोर्ट की जानकारी ली।

इस दौरान चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि पिछले 15 दिन में चिकित्सालय में आने वाले 1196 रोगियों की 37 प्रकार की 4192 जांचें की गई। उपखंड अधिकारी ने विभिन्न स्थानों का अवलोकन कर चिकित्सालय में सफ ाई व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए।