
टोंक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते विधायक अजीत मेहता।
टोंक. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई को जयपुर में होने वाली प्रस्तावित रैली में योजनाओं में लाभान्वितों को अधिक से अधिक संख्या में जयपुर ले जाने के लिए रविवार को भाजपा शहर, देहात व मेहंदवास मण्डल की बैठक हुई।
इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, विधायक अजीत मेहता व विस्तारक जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि राज्य व केन्द्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के माध्यम से 6000 हजार लोगों को लाभान्वित किया गया है।
प्रधानमंत्री की सभा में इन लोगों को ले जाने के लिए मण्डलवार बसों की व्यवस्था की गई है। बैठक में बताया कि प्रत्येक मण्डल में 6 बसों के माध्यम से लाभान्वितों को जयपुर ले जाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश चन्देल, जिला महामंत्री दीपक संगत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कालूराम, महामंत्री रामअवतार धाभाई, प्रभु बाडोलिया, अशरफ, विनोद, शैलेन्द्र जैन, रोहित जैन, मनोज काला, नवेद खान, पुष्कर सैनी, रामबाबू आदि मौजूद थे।
टोडारायसिंह. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर महासभा की पूर्व तैयारी को लेकर मोर व संवारिया भाजपा देहात मण्डल की बैठक हुई। इसमें विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भाजपा की रीति नीति (विचारधारा) व मुख्यधारा से जोड़े।
संतकुमार जैन, हंसराज गुर्जर व संवारिया मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह ने अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में डीआर रामचन्द्र गुर्जर, राजनारायण पारीक, जगदीश, राजकुमार, हंसराज़, ओमप्रकाश, छीतरलाल, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
देवली .भाजपा शहर व देहात मण्डल की विधायक राजेन्द्र गुर्जर की मौजूदगी में बैठक हुई। विधानसभा प्रभारी नरेश बंसल ने दीप जलाकर शुुरुआत की। प्रेमचंद शर्मा, पालिकाध्यक्ष रेखा जैन व शहर, देहात अध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गुर्जर का जन्मदिन मनाया। बैठक में यतेन्द्र नामा, सी. जैन, राजेन्द्र राणावत, बद्रीलाल चौधरी, आर. पी. धाकड़, किशन साहू, सांवरिया बैरागी, जमाल अहमद आदि थे।
पीपलू .भाजपा मण्डल की बैठक अध्यक्ष जगदीश सिंह राजावत की अध्यक्षता में हुई। गहलोद मंडल की बैठक जन्द बाबा मंदिर नाथड़ी परिसर में हुई। जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने शनिवार को जयपुर में होने वाली सभा में सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए कहा।
विधायक हीरालाल रैगर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा। बैठक में जिला मंत्री रमेश गडवाल, सरंपच प्रताप सिंह राजावत, गहलोद मंडल अध्यक्ष बाबूलाल माहेश्वरी, सुगम चन्देल, सत्यनारायण चन्देल, रामजीवण चौधरी, केदार, देवीनारायण सीताराम, शंकर लाल चौधरी, राजेन्द्र सराधना, कमलेश चन्देल आदि मौजूद थे।
उनियारा .भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जैन की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल कासलीवाल व जिला महामंत्री नरेश बंसल के आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई।
इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर में होने वाली रैली पर चर्चा की गई। बैठक में घासी जैन, किशन खींची, गुलाब महावर, चिरंजीलाल सैनी, महेन्द्र सिंह, भाजयुमो शहर अध्यक्ष अभयसिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाह, आईटीसैल के सोनू कुशवाह, राकेश , कैलाश, शंकर, किस्तूर व शम्भू आदि मौजूद थे।
बंथली . घाड़ कस्बा स्थित तेजाजी मंदिर परिसर में भाजपा दूनी देहात मण्डल की बैठक विधायक राजेन्द गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। जिला महामंत्री नरेश बंसल, प्रधान शकुन्तला वर्मा, उपप्रधान रमेश भारद्वाज, देहात अध्यक्ष बनवारी जाट, देवीप्रकाश ने भी सम्बोधित किया।
सिरस .भाजपा मंडल नटवाड़ा की बैठक अध्यक्ष लक्ष्मण जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केदार बेनीवाल, योगेन्द्र सिंह चौधरी, अमर सिंह रमाशंकर शर्मा, सोभाग मल सरपंच सिरस, हरिराम गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर आदि मौजूद थे।
Published on:
02 Jul 2018 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
