
मालपुरा. युवक-युवती की अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने व उनको धमकाने के मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर रविवार को लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधन लाल को ज्ञापन सौंपा।
मालपुरा. युवक-युवती की अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने व उनको धमकाने के मामले में आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर रविवार को लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधन लाल को ज्ञापन सौंपा।
मुस्लिम समाज सदर अब्दुल मजीद के नेतृत्व में पार्षद शाकिर, मोहम्मद नईम, पूर्व पार्षद माबूद नकवी, मुंशी खां, अब्दुल सलीम सहित कई लोगों की ओर से सौंपे ज्ञापन में बताया कि गत 19 जून की रात को राउमावि के खेल मैदान में समाजकंटकों की ओर से एक युवक-युवती की अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर धमकाया गया तथा वीडियो क्लिपिंग को वायरल कर दिया गया।
इस सम्बन्ध में पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अन्य आरोपित अभी भी फरार चल रहे हैं। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधन लाल ने बताया कि पुलिस अपराध को अपराध की श्रेणी से ही देखती है।
मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले के शेष आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। इस दौरान वृताधिकारी डॉ. हरिप्रसाद सोमानी भी मौजूद थे।
ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, मामला दर्ज
राजमहल. कटारियों की ढाणी गांव से शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। ये चोरी उसे चलाने वाले ने ही की है।
इसका मामला ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक बाबूलाल गुर्जर ने दूनी थाने में दर्जकराया गया है। इसमें बाबूलाल ने मोतीपुरा तहसील अटरू जिला बारां निवासी सोनू कुमार गोड़ के खिलाफ दर्ज कराई है।
बाबूलाल ने बताया कि को ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने के लिए गत दिनों ही रखा था। शुक्रवार शाम गांव में देवनारायण की रसोई के लिए सोनू ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पड़ोस के गांव में गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इस पर उसके खिलाफमामला दर्जकराया गया है। दूनी प्रभारी घीसा लाल राव ने बताया कि मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
11 साल से फरार आरोपी को जेल
निवाई ञ्च पत्रिका. दतवास पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि निवाई न्यायालय में लंबित चोरी के प्रकरण में 11 वर्ष से फरार आरोपी चमन सिंह निवासी जटवाड़ी थाना गंगापुरसिटी को शनिवार को गिरफ्तार किया था।आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मालपुरा आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर एएसपी को ज्ञापन सौंपते लोग।
Published on:
02 Jul 2018 11:01 am
