15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला के कार से टक्कर लगने पर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, आधा दर्जन से अधिक लोगों हुए घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया तथा घायलों का राजकीय अस्पताल में उपचार कराया।  

2 min read
Google source verification
Dispute between two parties

देवली शहर की बंगाली कॉलोनी में विवाद के बाद घायल हुए लोगों का उपचार करते चिकित्साकर्मी

देवली. शहर की बंगाली कॉलोनी में रविवार शाम किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया तथा घायलों का राजकीय अस्पताल में उपचार कराया।

हैडकांस्टेबल बद्रीलाल यादव ने बताया कि ये विवाद महिला के कार से टक्कर से लगने के बाद शुरू हुआ। मामले के अनुसार बंगाली कॉलोनी की नोरती देवी घर से बाहर पानी लाने के लिए जा रही थी।

इस दौरान कॉलोनी के शुभम बिट्ट आदि युवक कार से गुजर रहे थे। उनकी कार की टक्कर से नोरती देवी घायल हो गई।

इस पर नौरती का पड़ोसी सूरज बंगाली उसे अपनी कार के जरिए राजकीय अस्पताल ले जाना चाहा। इस बीच शुभम व बिट्ट का सूरज बंगाली से विवाद हो गया तथा लोग परस्पर भिड़ गए।

इनमें आधा दर्जन से अधिक चोटिल हुए है। उनका डॉ राजकुमार गुप्ता ने उपचार किया। पुलिस ने बताया कि घायलों में नोरती देवी, माया पत्नी सुशील कायस्थ, नीलू, सूरज बंगाली, शुभम, कुमोद पोद्दार, पुष्पा पोद्दार शामिल हैं।

फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार इन पक्षों के बीच पूर्व से पुरानी रंजिश चल रही है। संभवत इसी के चलते विवाद हुआ है।


टक्कर में एक की मौत एक घायल
टोंक. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोंक में शनिवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक जने की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक अन्य घायल हो गया।

सदर थाना प्रभारी जगदीशप्रसाद मीणा ने बताया कि मृतक उनियारा निवासी सुरेन्द्र (22) पुत्र रामफूल मीणा है। वहीं घायल उनियारा निवासी ही जितेन्द्र पुत्र छोटूलाल मीणा है।

उन्होंने बताया कि दोनों रात को बाइक से उनियारा से टोंक आ रहे थे। इस दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जितेन्द्र का उपचार शुरू कर दिया।पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।