
टोंक. राज्य सरकार की ओर से राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की मांगे नहीं माने पर आढ़़तिया (क वर्ग दलाल) संघ की ओर से कृषि उपज मंडी में चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इसके तहत व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
संघ के अध्यक्ष भागचंद जैन ने बताया कि राज्य सरकार ने खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की मांगों का निस्तारण नहीं किया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी में गत सितम्बर से धरना शुरू किया है। इसके तहत उन्होंने ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने आढ़त व्यापारियों को देने, ई-नाम व्यवस्था को समाप्त करने, प्लेटफार्म खाली कराने का निर्णय वापस लेने आदि की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मनीष तोषनीवाल, मनीष जैन, नीरज जैन, कन्हैयालाल, रामबिलास, जितेन्द्र जैन, राकेश, राजेश शामिल थे।