
अतिशय क्षेत्र चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर मेहन्दवास में निर्वाण लड्डू चढ़ाते श्रद्धालु।
टोंक. श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर माणक चौक पुरानी टोंक में दिगंबर जैन समाज की ओर से जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस रविवार को मनाया गया।
समाज के प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि चंद्रप्रभु मंदिर में सुबह भगवान का अभिषेक व शांतिधारा के बाद नित्य नियम पूजा, भगवान चंद्रप्रभु की पूजा, णमोकार पूजा, नव देवता पूजा, 24 तीर्थंकर की पूजा की गई। निर्वाण कांड का वाचन करते हुए जयकारों के बीच भगवान चंद्रप्रभु को सामूहिक रूप से लालचंद, शीखर, अनिल, रोहित, मनीष, चेतन, पारस, कमल, मनोज आदि ने 11 किलो का लड्डू चढ़ाया।
श्रद्धालुओं ने भी भगवान को लड्डू श्रीफल, चावल, बादाम, लोंग सहित अष्ट द्रव्य चढ़ाए। श्रद्धालुओं ने भगवान चंद्रप्रभु के जयकारे लगाए। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष चांदमल पाटनी, अशोक छाबड़ा, रमेश सोनी, सुमन, किरण, मंजू, प्रेमलता आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
महिला मंडल की मधु लुहाडिय़ा ने बताया कि शाम को मंदिर में णमोकार महामंत्र के जाप का आयोजन एवं भक्तामर स्तोत्र का पाठ व भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें भगवान की भक्ति में झूमते हुए श्रद्धालुओं ने नृत्य किए और भजनों का आनंद लिया।
चंद्रप्रभु भगवान से संबंधित प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें भगवान चंद्रप्रभु से संबंधित प्रश्न पूछे गए। समाज अध्यक्ष पारसमल बिलासपुरिया ने बताया कि मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन नसिया तेरापंथीए, श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन नसिया श्याम बाबा, श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय बाबरों का चौक में भी निर्वाण लड्डू चढ़ाए गए। शहर के सभी जिनालयों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इधर,
श्रीदिगंबर जैन नसिया अमीरगंज में विशुद्धमति के ससंघ सान्निध्य में जैन धर्म के 8 वे तीर्थंकर चंद्रप्रभुभगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान ने बताया कि सुबह अभिषेक, शांतिधारा की गई। इसके बाद नित्य नियम पूजा में चंद्र प्रभु भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई।
पूजा अर्चना में निर्माण कांड बोलकर लड्डू चढ़ाया गया। इस मौके पर विकास, अंकुर पाटनी, सुमित, नवीन सर्राफ, अशोक आंडरा, अभिषेक पाटनी, अनिल जैन आदि समाज के लोग उपस्थित थे। इधर, अतिशय क्षेत्र चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर मेहन्दवास में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तीर्थकर भगवान चंद्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया।
चंद्रप्रभु मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात नित्य नियम पूजा, भगवान चंद्रप्रभु की पूजा की पूजा की गई। निर्वाण कांड का वाचन करते हुए जयकारों के बीच भगवान चंद्रप्रभु को सामूहिक रूप से निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।
Published on:
02 Mar 2020 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
