
निवाई अन्नकूट महोत्सव के दौरान बालाजी मंदिर में संकीर्तन करती महिलाएं।
निवाई. गिरधारीपुरा गांव में रविवार को संत रामगोपालदास के सान्निध्य में बूड़ला बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव Annakoot Festival का आयोजन किया गया। इस दौरान गोपी और सिया महिला मंडल Siya Mahila Mandal की ओर से भजनामृत कार्यक्रम Nominee program आयोजित किया गया।
इसमें महिलाओं ने भाव विभोर Women sentiment होकर बालाजी के भजनों पर नृत्य Dance on hymns किया। संत रामगोपाल ने कहा कि कलयुग जीव भटक रहा Kalyuga Jeeva is wandering है और वह मानवता भूलकर कू्ररता की ओर बढ़ रहा है। क्रूरता से मनुष्य अपने आप को ही नष्ट करने में लगा है।
जीव सुख प्राप्ति के चक्कर में दु:ख को आंमत्रित कर रहा है। मानव का पहला धर्म परोपकार है और मनुष्य की उत्पत्ति परोपकार के लिए ही हुई। इस पूर्व मंत्रोच्चार के साथ बालाजी का पंचामृत से अभिषेक कर झांकी सजाई गई। शाम चार बजे भोग लगाकर महाआरती की गई। ग्रामीणों को बाजरा, खीर, मालपुए, चोला, मूंग, आवला व पूडी सहित पंगत प्रसादी करवाई गई।
read more : बजरी के अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए एसआईटी ने बनास में जेसीबी से खुर्द बुर्द किए बजरी परिवहन के रास्ते
बलों में बल आत्मबल
गोपाल मंदिर में कार्तिक माह में रामकथा के दौरान प्रवचन देते पं. ओम ने कहा कि जल से तन की, विचार से मन की, दान से धन की, तप से इन्द्रियों की व सत्य से वाणी की शुद्घि होती है। जो शास्त्रों तथा ऋषियों की ओर से प्रातिपादित है, लेकिन मौन व्रत से तन, मन, इन्द्रियों तथा वाणी सहित पूरे शरीर शुद्घि बहुत शीघ्र होती है।
यह एक विलक्षण रहस्य है। मौन व्रत से मनुष्य के मस्तिष्क व मन का नियंत्रण होता है। कार्तिक मास में मौन व्रत रखने से भौतिक कामनाओं से मुक्ति के साथ-साथ अनावश्यक वाद विवाद से भी बचा जा सकता है। मौन व्रत से आत्मबल में निरंतर वृद्घि होती है। मनुष्य सत्य की ओर बढ़ता है भगवान सत्य स्वरूप है और उनका विधान भी सत्य है। इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तन किया और आरती उतार प्रसाद वितरित किया गया।
read more :पूर्व गृहमंत्री के निधन पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने श्रद्धाजंली दे शोक व्यक्त किया
प्रभु के लिए सब एक समान
देवली. प्रभु के लिए निर्धन व धनवान, छोटा-बड़ा हर मनुष्य तथा जीव एक समान है। वे सभी को अपना व समदर्शी मानते हैं। इसलिए भगवान को समदर्शी कहा जाता है। यह बात पं तुलसीराम शास्त्री ने रविवार को गांधी कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कही।
कथा के छठे दिन कथावाचक शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, कंस वध, संदीप ऋषि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करना, जरासंध वध, द्वारिका निर्माण, शिशुपाल वध, सुदामा चरित्र से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी की सजीव झांकी भी सजाई गई। कथा आयोजन सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सोमवार को कथा के अंतिम दिन के साथ पूर्णाहुति कार्यक्रम होगा।
read more : राजस्व टीम ने पीछा कर चालक सहित बजरी से भरा एक डम्पर पकड़ा
भैरवनाथ को लगाया अन्नकूट प्रसादी का भोग
पीपलू (रा.क.). पीपलू-नाथड़ी मार्ग मध्य स्थित प्राचीन लोक देवता भैरवनाथ के धार्मिक स्थल पर रविवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव प्रभारी राजाराम चौधरी ने बताया कि दोपहर 12 बजे आस्था के केंद्र बने भैरवनाथ मंदिर पुजारी विष्णु पाराशर ने नए अन्न की महाप्रसादी बना आरती कर भोग लगाया।
अन्नकूट में कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए। अन्नकूट महोत्सव के चलते भैंरूबाबा के श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही है। श्रद्धालु हाथों में ज्योत घी, मठड़ी, प्रसादी लेकर पहुंचे और भैरवनाथ के विग्रह की सजाई गई झांकी के दर्शन कर प्रसादी प्राप्त की। इस मौके पर आशुतोष चौधरी, धर्मराज चौधरी, केदार शर्मा, शंकर, चंद्रमोहन, रामबाबू दाधीच, रामबाबू विजयवर्गीय, सीताराम शर्मा डारडातुर्की आदि मौजूद रहे।
अन्नकूट का भोग
मालपुरा. उपखण्ड के सोडा ग्राम में घाट के बालाजी मंदिर में शनिवार शाम को विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। संत सीताराम दास के सान्निध्य में दोपहर में बालाजी की नयनाभिराम झांकी सजाई जाकर सत्संग किया गया। शाम को बालाजी महाराज के अन्नकूट का भोग लगाकर पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया।
वार्षिकोत्सव आज
निवाई. गोपाष्टमी पर्व पर श्रीदामोदर गौशाला का 61वां वार्षिकोत्सव व गौ पूजन महोत्सव सोमवार को
मनाया जाएगा। गौशाला प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र टोडवाल ने बताया कि दोपहर एक बजे से गौशाला परिसर में हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे बाद गौशाला का खुला अधिवेशन होगा।
बाद में गौ पूजा कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गणेश राणा होंगे। अध्यक्षता विधायक प्रशांत बैरवा करेंगे। विशिष्ट अतिथि ओपी गुप्ता होंगे।
कई बिंदुओं पर चर्चा
टोंक. खटीक अधिकारी-कर्मचारी समिति की बैठक रविवार को डॉ. राधेश्याम जग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकारिणी सक्रियता, प्रतिभावान सम्मान समारोह, समिति विवरणिका छपाई, वार्षिशुल्क, परमानंद खटीक समाज छात्रावास समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चाकी गई।
साथ तय किया गया १० नवम्बर को समिति की बैठक होगी। बैठक में समाज उत्थान, समिति क्रियाकलाप, लेखा-जोखा, नाशामुक्ति, दहेज प्रथा निषेध, शिक्षा, रोजगार, स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का भी निर्णय किया गया। बैठक में अध्यक्ष लालचंद बागड़ी, डॉ. लक्ष्मण जग्रवाल, हेमराज बागड़ी, रमेशचंद चावला, लालचंद खटीक,
रामकिशोर चावला, नोरतमल खटीक, महावीर बागड़ी, रतिराम पहाडिय़ा, माणकचंद नावरिया, धर्मेन्द्र बागड़ी, नरेन्द्र जग्रवाल, राकेश सोयल, राजेश खटीक, छोटूलाल आदि मौजूद थे।
Published on:
04 Nov 2019 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
