4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्र रुप से मतदान करने का लिया संकल्प, फेक न्यूज से बचने की साफ छवी के प्रत्याशी को चुनने की कही बात

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
resolve-to-vote-independently

मालपुरा राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत के तहत मतदान करने का संकल्प लेेते विद्यार्थी व शिक्षक व संकल्प दिलाते प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र शर्मा

मालपुरा. राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत के तहत रेखा देवी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय अविकानगर में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने मतदान दिवस 5 दिसम्बर को अनिवार्य रुप से मतदान करने तथा अपने परिवारजनों द्वारा भी अनिवार्य मतदान कराने का संकल्प लिया। उन्होंने फेक न्यूज से बचने तथा स्वतंत्र रुप से मतदान करने की बात कही।


कार्यक्रम की शुरुआत रेखा देवी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र शर्मा व उपाचार्य महेन्द्र कुमार जैन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनावों के दौरान आने वाली फेक न्यूज के बारे में जानकारी देते हुए इनसे हमेशा सावधान रहने तथा निष्पक्ष व निर्भिक होकर मतदान करने की बात कही।

महेन्द्र जैन ने बताया कि चुनाव में कई प्रत्याशी धनबल के आधार पर मतों को खरीदने की कोशिश करते है तथा मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश करते है। मतदाताओं को किसी भी बहकावे में नहीं आकर अपने विवेक का प्रयोग करते हुए मतदान करना चाहिए। मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश होता है।

ऐसे में अपने परिवार के लोगों को भी मतदान करवाने के लिए उनका सहयोग करते हुए उनको मतदान स्थल तक ले जाना चाहिए। कार्यक्रम में व्याख्याता सरोज खटीक, छीतर मल खटीक, प्रदीप विजय, नीतू गौतम, रानू विजय, सुमन शर्मा, शिवप्रकाश खारोल, पिंकी जैन सहित विद्यार्थियों ने मतदान दिवस पर मतदान करने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई।


संकल्प पत्र भरे
टोंक(लाम्बाहरिसिंह). आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने को लेकर कस्बे में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने गुर्जरों की हथाई पर बुधवार को रंगोली सजा मतदाताओं ने मतदान संकल्प पत्र भरे। कार्यकत्र्ता रीटा शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों ने रंगोली सजाई और मतदाताओं ने विधान सभा चुनाव में मतदान करने को लेकर संकल्प पत्र भरे। इस दौरान भागचन्द गुर्जर समेत गणमान्य नागरिक व महिलाएं व कर्मचारी मौजूद थे।