6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pics : ‘नवाबों के शहर‘ में गरजे ‘सचिन पायलेट‘, किसानों की ऋण माफी को बताया छलावा!

भाजपा के सफाये के लिए लोगों से किया ये आह्वान...

4 min read
Google source verification

टोंक

image

Dinesh Saini

May 10, 2018

Sachin Pilot

टोंक। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को टोंक के गांधी खेल मैदान में आयोजित ‘मेरा बूथ मेरा गौरव‘ कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि वे प्रदेश के किलों को खाली करा रही है और उनमें होटलें बनवा रही है। जबकि किसान व आम लोगों की ओर देखा तक नहीं गया है। देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों ने किसानों का ऋण माफ कर दिया है, लेकिन भाजपा सरकार वाले राजस्थान में ऋण भी महज 50 हजार रुपए तक का ही माफ किया गया है। इसे लागू करने में भी सालभर लगा दिया गया। किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता पर दमनकारी नीतियां अपनाई है। इसी का नतीजा है कि गत चार साल में हुए उप चुनाव में 22 में से 20 सीट भाजपा को हारनी पड़ी। पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है। गत चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे तो किए, लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।

पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधराराजे को अंदाजा हो गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी बुरी तरह से हार होगी। इसके चलते उन्होंने पूर्वमुख्यमंत्री को मिलने वाले पेंशनी राशि को बढ़ा दिया है। मकान बनाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा पूरी तरह से भयभीत हैकि आगामी चुनाव में उनकी हार होगी। भाजपा ने काला कानून लाया, लेकिन उसमें उसे मुहं की खानी पड़ी और जनता की जीत हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बजरी व जमीन माफिया है। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की शुरुआत टोंक से हुईहैऔर अब पूरे प्रदेश में ये कार्यक्रम होगा। बूथ कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनाव में जुट जाना चाहिए। इसके लिए लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करा कर चुनाव जीतने का प्रबंधन किया जाना चाहिए। कांगे्रस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताको महत्व दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री का उतर गया मुहं
पायलट ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांगे्रस की जीत होगी। इस चुनाव में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की कि बहुमत से चुनाव जीते तो वे प्रधानमंत्री होंगे। इस घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुहं उतर गया और भाजपा में खलबली मच गई। पायलट ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा लोगों को डराने से भी नहीं चूक रही है। लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा ने अजमेर क्षेत्र के कर्मचारियों व व्यापारियों समेत अन्य लोगों को डराया और धमकाया, लेकिन जनता ने उलट जवाब दिया है।

रेल का वादा निकला झूठा
पायलट ने कहा कि तात्कालीन कांग्रेस सरकार ने पिछड़े जिले टोंक के लिए रेल की स्वीकृति दी और राशि जारी की, लेकिन भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने इन साढ़े चार सालों में इसके लिए एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। जबकि भाजपा ने कहा था कि वे इसका कार्यकराएंगे। उन्होंने वादा किया कि कांगे्रस सरकार आईतो रेल का काम जरूर पूरा होगा। इसके अलावा बीसलपुर बांध का पानी गांव-गांव तक पहुंचेगा।

भागना पड़ा बाबाओं को
राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा कि गत चुनावों से पहले देश में बाबाओं का भूचाल आया था, जो भ्रष्टचार की बात कर रहे थे। आज उनमें से कुछ जेल में हैं तो कुछ बाजार में सामान बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि काला धन वापस लाने तथा भ्रष्ट्राचार को मिटाने के लिए आंदोलन में तलवार लेकर खड़े बाबा को सलवार पहनकर भागना पड़ा था। आज वो देश में जितनी मधु मक्खियां नहीं है उससे कई गुना शहद बेच रहे हैं।

प्रधानमंत्री पर तीखे प्रहार
उन्होंने कहा कि भाजपा तथा प्रधानमंत्री ने महज झूठे वादे कर ही सरकार बनाई है। जनता इसे पहचान चुकी है। राष्ट्रीय महासचिव सी. पी. जोशी ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताही कांग्रेस की सरकार बनाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक अपनानी पड़ेगी। फर्जीमतदान पर अंकुश पर लगाना पड़ेगा। बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है। इसके भरोसे ही कांग्रेस सरकार बनेगी। प्रदेश प्रभारी अवीनाश पाण्डे ने कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। इससे जीत निश्चित होगी।