इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने पायलट को स्कूल के लिए आवश्यक संसाधनों की सूची सौंपी जिसमें दिव्यांगों के लिए लिफ्ट, सीसीटीवी कैमरे, वाटर कूलर, इलेक्ट्रिक बैल सिस्टम, इन्वर्टर, म्यूजिकल साउण्ड सिस्टम, क्लास रूम डिजिटल बोर्ड, रिसेप्शन काउंटर तथा एयरपोर्ट सोफा उपलब्ध करवाने की मांग की गई। पायलट ने सभी कार्यों को अपने विधायक मद से पूरा करवाने की घोषणा करते हुए कहा कि टोंक के विकास के लिए विशेषकर शिक्षा क्षेत्र के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।