
video: प्रधानाचार्य आने के बाद खोले विद्यालय के ताले, खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं
पचेवर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवड़ा से चार दिन पूर्व स्थानांतरण हुए प्रधानाचार्य के विरोध में छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने विद्यालय के तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। तथा गुस्साए छात्र-छात्राओं ने नगर, पचेवर सडक़ मार्ग भी अवरूद्व कर दिया, जिससे कई वाहनों की कतार लग गई।
सूचना पर पहुंचे थानाप्रभारी राजेश कुमार व कांस्टेबल रामराज चौधरी ने विद्यार्थियों को समझाया, लेकिन विद्यार्थी अपनी मांग पर अड़े रहे।
मौके पर पहुंचे विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि आचार संहिता समाप्त होते ही आवड़ा विद्यालय में वापस प्रधानाचार्य जगदीश सिंह दरोगा को नियुक्त कर दिया जाएगा।
विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने दूरभाष पर संपर्क करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश सिंह दरोगा व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालपुरा रमाशंकर को बुलाया गया। जहां पर प्रधानाचार्य को आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
तथा ताले खोलकर विद्यार्थियों ने स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने अपने कक्षा-कक्ष में बैठ गए। उल्लेखनीय हैं कि शनिवार को भी विद्यालय के तालाबंदी कर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया था।
विभागीय आदेशानुसार प्रधानाचार्य जगदीश सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त होते ही में आवड़ा विद्यालय के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति होते ही इन्हें कार्यग्रहण कराया जाएगा। रमाशंकर,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालपुरा।
Published on:
11 Mar 2019 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
