
एस्कोर्ट कर रही एक स्कार्पियों को जब्त कर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है
मालपुरा. थाना पुलिस ने वृताधिकारी राजेश मलिक व थाना प्रभारी नवनीत व्यास के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मालपुरा-टोडारायसिंह मार्ग पर आरएसी चौकी के पास नाकाबंदी कर अवैध रूप से बजरी भरकर लेकर जा रहे दो ट्रेलरों व उनको एस्कोर्ट कर रही एक स्कार्पियों को जब्त कर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी नवनीत व्यास ने बताया कि अवैध रूप से बजरी का दोहन कर दो ट्रेलरों में भरकर ले जाई जा रही बजरी व उनको एस्कोर्ट कर रही कार को रुकवाकर उनकी जांच की गई। इसमें अवैध रूप से बनास नदी से खनन कर बजरी ले जाने के आरोप में दातिल निवासी थाना प्रागपुरा के सुभाष माली, अहमदगंज थाना पीपलू निवासी हेमराज मीणा, काजिया थानागाजी निवासी श्योजी बागरिया, कागजी थाना कोटपुतली सतवीर यादव को गिरफ्तार किया है।
चार टैक्टर-ट्रॉली जब्त
निवाई. बरोनी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से बजरी से भरे 4 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त 3 चालकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राम कृष्ण ने बताया कि बनास नदी के समीप स्थित ककराज कला के समीप बजरी से भरकर जा रहे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया।
इसमें से एक एक ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक बाबूलाल मीणा एवं भंवर लाल मीणा निवासी सीदड़ा को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार पराना गांव के समीप बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर चालक हेमराज बैरवा निवासी हरभावता को गिरफ्तार किया है।
बाइक सवार एक से डोडा पोस्त जब्त
पचेवर. गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक से डोडा पोस्त जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक की जांच की तो आरोपी के पास प्लास्टिक कट्टा मिला। इसमे डोडा पोस्त थी।
थानाप्रभारी शिवराज चौधरी ने बताया कि आवड़ा सडक़ पर पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। बाइक सवार आरोपी मोतीदास पुत्र श्रवण दास निवासी तुन्देडा है। उसके पास से पुलिस ने 14 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर लिया।
Updated on:
21 Oct 2018 06:30 pm
Published on:
21 Oct 2018 06:30 pm
