राजमहल. क्षेत्र के कुरासिया गांव के करीब बनास नदी की रेत में शनिवार को एक अधेड़ का शव मिला है।
राजमहल. क्षेत्र के कुरासिया गांव के करीब बनास नदी की रेत में शनिवार को एक अधेड़ का शव मिला है। शव की शिनाख्त टोडारायसिंह क्षेत्र के कुरासिया गांव निवासी पचपन वर्षीय मोती लाल मीणा पुत्र गोरू लाल के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ बनास में एकत्र हो गई। ग्रामीण मौके पर ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ गए। शव करीब चार दिन पुराना होने से श्वानों का निशाना बनाया जा चुका था।
बाद में मौके पर पहुंचे देवली पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा, दूनी थाना प्रभारी घीसा लाल राव , पौल्याड़ा पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा बनास नदी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सुपूर्द कर दिया। इधर, कालानाड़ा में पांच वर्षीय शिवम की सर्पदंश से मौत हो गई।
छह दिन पूर्व निकला था घर से
परिजनों ने बताया कि मोती लाल को आंखों से कम दिखाई देने के कारण वो लगभग छह दिन पूर्व अजमेर चिकित्सालय में आंखों के ऑपरेशन कराने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन परिजनों को क्या पता था कि वो वापस नहीं लौटेगा। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्रियां है। घटना की जानकारी पर परिजन बनास में पहुंच गए।
शव रखकर शव रखकर किया प्रदर्शन
टोंक. कासपुरिया गांव से शहर पहुंचकर मृतक के परिजनों ने सदर थाने के सामने शव के साथ प्रदर्शन किया। परिजन सदर थाने में मामला दर्ज कराने समेत फिर से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे।
सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक प्रकाशचंद सोमानी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने मामला तो दर्ज करने का आश्वासन दे दिया, लेकिन फिर से पोस्टमार्टम में असमर्थता जताई। बाद में परिजन मान गए तथा गांव लौट गए।
किया प्रदर्शन

Published on:
05 Aug 2018 06:54 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग