28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शांतिमण्डल विधान की 128 श्रीफल अघ्र्य चढ़ा भगवान शान्तिनाथ की पूजा की

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
shantinath-mahamandal-was-enacted-in-jain-temple

निवाई संत निवास नसिया जैन मन्दिर में शान्तिनाथ मण्डल विधान में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

निवाई. आर्यिका सुबोधमति के सान्निध्य में संत निवास नसिया जैन मन्दिर में 16 दिवसिय पखवाड़े को लेकर शान्तिमण्डल विधान का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रवक्ता विमल जौला ने बताया कि विधान में सौधर्म इन्द्र प्रेमचन्द, त्रिलोकचन्द, प्रकाश चन्द, राजेश कुमार ने भगवान की शान्तिधारा की।

इस दौरान चार्तुमास कमेठी अध्यक्ष महेंन्द्र चवरिया, राजेश गिन्दौडी, महेन्द्र गिन्दोडी, त्रिलोक, दिनेश चवरिया ने दीप जला विधान की शुरुआत की। पण्डित सुरेशकुमार शास्त्री के सान्निध्य में 5 मंगल कलश की स्थापना कर आचार्य निमंत्रण किया।

विधान में नित्य नियम पूजा, देव शास्त्र, गुरु, आर्यिका आदिमति के साथ शान्ति मण्डल विधान की पूजा-अर्चना की गई। विधान में 128 श्रीफल अघ्र्य चढ़ाए गए। प्रश्नमंच प्रतियोगिता भी हुई। इसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान भगवान शान्तिनाथ की महाआरती के साथ आचार्य शान्तिसागर के श्रीफल चढ़ाया।

इस अवसर पर राकेश जिन्दल, अजय सांवलिया, प्रवीण जैन, शैलेन्द्र पाटनी, पवन, अशोक एवं विमल सैगाणी मौजूद थे। इसी प्रकार दिगम्बर बिचला जैन मंदिर में शांतिनाथ महामण्डल विधान हुआ। प्रवक्ता राकेश संघी ने बताया कि विधान के दौरान सौधर्म इन्द्र हेमचन्द संघी, विनोद संघी, पवन संघी, रमेश संघी ने भगवान सुपाŸवनाथ की शांतिधारा व कलशाभिषेक किया।

कपूरचन्द भंयकर ने भगवान सुपाŸवनाथ के समक्ष दीप जला विधान पूजा की। पंडित पवनकुमार जैन ने पांच मंगल कलश की स्थापना की। इस दौरान सकलीकरण, आचार्य निमंत्रण, भूमि शुद्धि, इन्द्र प्रतिष्ठा करके नित्य नियम पूजा हुई। सौभागमल सौगानी के भजनों पर सोधर्म इन्द्र, इन्द्राणी हेमलता के साथ सपना संघी, राज संघी, अनिता, सुमन संघी, संगीता लुहाडिया, कंचन जैन ने नृत्य किया। हेमचन्द व पवनकुमार ने 128 श्री फल अघ्र्य चढ़ाए।