
टोंक। तेरे संग प्यार में नहीं तोडऩा.... ऐसा ही नजरा देखने को मिला टोंक के सिविल लाइन स्थित एक मकान के बाड़े में। जहां एक नाग नागिन का जोड़ा आलिंगन करते हुए नजर आया। लोगों ने जब उन्हें देखा तो वहां भीड़ जमा हो गई। सांपों को इस तरह देख हर कोई हैरान था। लोग अपने-अपने मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लग गए।
ऐसा होता है सांपों का मिलन
मिलन के समय नर और मादा सांप को देखकर ऐसा लगता है, मानो वे दो नहीं एक ही हों। जैसे-जैसे मादा चलती है वैसे-वैसे ही नर उसका अनुसरण करता है। इस क्रिया के दौरान नर और मादा सांप धरती से कई फीट ऊपर भी उठ जाते हैं।
अधिकांश सांप वर्षा ऋतु के लगभग दो महीने पहले समागम करते हैं। प्रत्येक प्रजाति के नर सांप केवल अपनी नस्ल की मादा सांप के साथ ही जोड़ा बनाते हैं। धामन और अजगर प्रजाति के सर्प साल में एक बार तथा फुरसा, भेडिय़ा और सीता की लट प्रजाति के सर्प साल में दो बार प्रजनन करते हैं।
कुछ सांप अंडे तो कुछ सीधे बच्चों को देते हैं जन्म
पानी के सांप, अजगर, धामन आदि प्रजाति के सांप अंडे देते हैं जबकि मिट्टी का सांप, रसल, घोणस, हरा लता सांप, समुद्री सांप आदि शिशु को जन्म देते हैं। जोड़ा बनाने और अंडे देने के बीच का समय लगभग 60-80 दिनों का होता है। लगभग इतना ही समय अंडों से बच्चों को निकलने में लग जाता है।
मादा पर हक जताने के लिए होता है युद्ध
प्रजनन ऋतु के दौरान नर सांप अक्सर अधिक सक्रिय रहते हैं और मादा सांप को ढूंढते फिरते हैं। मादा पर अपना हक जताने के लिए कई बार नर सांपों के बीच युद्ध भी होता है। कई बार इस लड़ाई में एक सांप की मौत भी हो जाती है।
Published on:
11 Jun 2018 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
