8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tonk ACB Action: एसीबी टीम को देखते ही घबराया संविदाकर्मी, जेब से निकालकर फर्श पर फेंकी रिश्वत की रकम

Tonk Bribery Case: सीएमएचओ कार्यालय के जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टोंक में कार्यरत संविदाकर्मी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनू पंवार ने रिश्वत की राशि लेकर जेब में डाल ली।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Anil Prajapat

May 08, 2026

Tonk Bribery Case

आरोपी को कार्यालय से गिरफ्तार कर बाहर लेती एसीबी टीम। फोटो: पत्रिका

टोंक। सीएमएचओ कार्यालय के जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टोंक में कार्यरत संविदाकर्मी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनू पंवार ने रिश्वत की राशि लेकर जेब में डाल ली। लेकिन एसीबी टीम को देख रुपए को फर्श पर फेंक दिया। टीम ने उसे 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित कार्यालय में हड़कंप मच गया। ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी टोंक को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसने मेडिकल स्टोर लाइसेंस के लिए आवेदन किया था।

लाइसेंस प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले मांगी रिश्वत

लेकिन आरोपी सोनू पंवार लाइसेंस प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग कर उसे परेशान कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान गुरुवार को आरोपी ने परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। परिवादी ने राशि कम करने की बात कहने पर 13 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को दिया अंजाम

इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

टीम ने मौके से किया गिरफ्तार

एसीबी के अनुसार आरोपी सोनू पंवार ने परिवादी से अपने कार्यालय में 13 हजार रुपए रिश्वत राशि लेकर उसे गिना और अपनी पेंट की जेब में रख लिया। इसी दौरान एसीबी टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को देखकर आरोपी ने रिश्वत की राशि जेब से निकालकर कार्यालय कक्ष के गेट के पास फर्श पर फेंक दी, जहां से एसीबी ने राशि बरामद कर ली।

इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं अन्य कार्रवाई जारी है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।