
गौरैया संरक्षण अभियान, फ्लेक्स पर हस्ताक्षर कर दिया संरक्षण का संदेश दिया
साहित्य मंच टोडारायसिंह के दल ने टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विलुप्त होती गौरैया संरक्षण को लेकर फ्लेक्स पर हस्ताक्षर करवाए। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों एवं आमजन को भी इसके संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। संयोजक शिवराज कुर्मी ने बताया कि डारडातुर्की के देव विद्या मंदिर में स्कूली विद्यार्थियों को अभियान की जानकारी दी। सभी ने फ्लेक्स पर हस्ताक्षर किए।
अतिथि भामाशाह ओमप्रकाश जैन, प्रधानलाल गुर्जर, राकेश सैनी, देवराज गुर्जर, सुरेश बैरवा, निर्मला गुर्जर, उगन्ता चौधरी ने विद्यार्थियों को बताया कि गौरैया को घरेलू चिडिय़ा कहा जाता है। घर-घर की गौरैया आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। इस पहल के तहत सभी अपने-अपने घरों की छत पर प्रतिदिन दाना डालें, पानी के लिए पङ्क्षरडे रखें। आने वाला गर्मी का मौसम इनका प्रजनन काल रहेगा।
प्रोजेक्ट का प्रदर्शन कर दी जानकारी
आवां. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सेव द चिल्ड्रन संस्था के तत्वावधान में विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आवां पीईईओ पंकज कुमार विजय ने की। इस अवसर पर संस्था की ओर से अकादमिक स्पोर्ट फेलो शालिनी पाठक ने बालिकाओं को विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य और विज्ञान का मानव जीवन में योगदान के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की छात्राओं की ओर से विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं पर तैयार प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
जिसका कार्यक्रम में पैनल के सदस्यों ने अवलोकन किया। कक्षा 8 की छात्राओं की ओर से तैयार किए गए सौरमंडल के मॉडल को श्रेष्ठ प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त रक्त परिसंचरण तंत्र और उत्सर्जन तंत्र को द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित किया। इस दौरान स्थानीय विद्यालय की संस्था प्रधान रेखा वर्मा, अर्चना शर्मा, सेव द चिल्ड्रन संस्था प्रतिनिधि चंद्रशेखर शालिनी पाठक आदि रहे।
Published on:
03 Mar 2024 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
