
टोंक के नेशनल हाईवे 12 पर शनिवार को सोहेला गांव की पुलिया के पास में पुलिसकर्मियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई जीप में सवार छह पुलिसकर्मियों के गंभीर चोटें आई।
सभी पुलिसकर्मी बरौनी थाने से सवार होकर सोहेला पुलिस चौकी पर ध्वजारोहण करने जा रहे थे तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। दरअसल बरौनी थाने के पुलिस कर्मी बरौनी थाने से पुलिस की जीप में सवार होकर सोहेला पुलिस चौकी जा रहे थे तभी सोयला पुलिया के समीप अचानक जीप का स्टेरिंग फेल हो गया
जीप की रफ्तार तेज होने की वजह से जीप हाईवे पर पलटी खा गई , इससे जीप में सवार 6 पुलिसकर्मियों के गंभीर चोटे आई जिन्हें उपचार के लिए सहादत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो पुलिसकर्मियों के हाथ में कंधे में फ्रैक्चर होने की भी बात सामने आई है वहीं पुलिस कर्मियों का उपचार सहादत अस्पताल में चल रहा है।