12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन वृद्धि के लिए अभियान शुरू, शिक्षक कर रहे हैं डोर टू डोर सर्वे

Education News प्रवेशोत्सव के दौरान सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए शिक्षक टोलियां बनाकर घर-घर जाकर अभिभावकों से सम्पर्क कर रहे है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों को लुभाने, जागरूकता लाने और विद्यालय परिवेश मे इनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए दो जुलाई को सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली बाल सभा के लिए तैयारियां चल रही है।

2 min read
Google source verification
teachers-door-to-door-survey-started-for-enrollment-increase

प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन वृद्धि के लिए अभियान शुरू, शिक्षक कर रहे हैं डोर टू डोर सर्वे

आवां.नामांकन वृद्धि Enrollment increase के लिए सरकारी विद्यालयों में 12 जुलाई तक प्रवशोत्सव Praveshotsav का दूसरा चरण आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को आवां सहित निकट के विद्यालयों के शिक्षकों ने टोलियां बनाकर घर-घर Door to Door Survey जाकर अभिभावकों से सम्पर्क किया।

शिक्षिका रामेश्वरी पारीक ने बताया कि चांदसिंहपुरा में सर्वे किया जा रहा है। प्रवेशोत्सव के दौरान नामांकन nomination वृद्धि, अनामांकित एवं ड्राप ऑउट Drop out बच्चों को विद्यालय से जोडऩे की कार्य योजना बनाकर शिक्षक अपने कार्यरत स्थल पर डोर टू डोर सर्वे कर रहे हैं।

read more: डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दी टोंक जिले को सौगात, पेयजल के लिए साढ़े चार करोड़ रूपए की राशी की जारी

आवां सीनियर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार विजय के अनुसार विद्यार्थियों और अभिभावकों को लुभाने, जागरूकता लाने और विद्यालय परिवेश मे इनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए दो जुलाई को सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली बाल सभा baal sabha के लिए तैयारियां चल रही है।

एक जुलाई से गूजेंगी किलकारियां
प्रवेशोत्सव के दूसरे चरण के आगाज के साथ 24 जून से विद्यालय खुल गए हैं। शिक्षक नामांकन बढ़ाने में लगे हैं।1 जुलाई से मासूमों की किलकारियां फिर गूंजने लगेगी। विद्यालयों में शिक्षण कार्य विधिवत चलने लगेगा।

read more: SSC CGL 2018 Tier 1 Answer Key: यहां से डाउनलोड करे आंसर की, ऐसे जताएं आपत्ति


विद्यार्थियों को मिले लेपटॉप
रानोली कठमाणा. क्षेत्र के नानेर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के वर्ष 2016 -17 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में व्यावसायिक शिक्षा के छात्र रामजीलाल सैनी 93.33, प्रियंका वर्मा 90.50, राजेश चौधरी 8 5.8 3 को शिक्षा विभाग ने लैपटॉप उपलब्ध करवाए।

मेधावी छात्रों के अभिभावक सियाराम सैनी, हरजीलाल वर्मा को सोमवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम साहू, राउमावि नानेर प्रधानाचार्य रामनारायण रैगर, शिक्षक नेता हंसराज चौधरी, राजेंद्र चौधरी के हाथों लैपटॉप उपलब्ध करवाया गया।

read more: स्कूल के बाहर जमकर भड़के पालक कहा 'एक साथ हमारे बच्चों को कैसे निकाल सकते हो' , इतने में आ गई पुलिस

उल्लेखनीय हैं कि टोंक के शिक्षा महकमें द्वारा मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की योजना में कम अंकों से उत्तीर्ण को इस योजना का लाभ देने तथा सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को वंचित रखे जाने की धांधली मामले की 23 जून को पत्रिका में अधिक अंकों से उतीर्ण रहे वंचित शीर्षक से खबर प्रकाशन होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया।

read more: एग्जाम गाइड : इस ऑनलाइन टेस्ट से चेक करें अपनी कांपीटिशन एग्जाम की तैयारी

गौरतलब हैं कि उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लाख प्रयासों के बाद भी लैपटॉप उपलब्ध कराने की योजना का लाभ शिक्षा महकमे की लापरवाही के चलते नहीं मिला था, लेकिन चतुर्थ स्थान पर आने वाले छात्र कुलदीप वर्मा के अभिभावक ने सचिवालय का दरवाजा खटखटाया तो उसे लैपटॉप योजना का लाभ महकमे के आला अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से कर दिया। जबकि इससे अधिक अंको से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्रों को अब तक भी वंचित रखा था।

tonk News in Hindi, Tonk Hindi news