11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूनी में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ हादसा, घायल खिलाड़ी को किया रैफर

खिलाड़ी लवकुश के घायल होने के बाद दूनी विद्यालय प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की। उसे अपने स्तर पर टोंक अस्पताल ले जाना पड़ा।  
2 min read
Google source verification
the-player-was-injured-by-a-kick-in-football

किक लगने से एक खिलाड़ी घायल हो गया। घायल खिलाड़ी को दूनी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

बंथली. दूनी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही जिला स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में अंतिम दिन मंगलवार मैच के दौरान साथी की किक लगने से एक खिलाड़ी घायल हो गया। घायल खिलाड़ी को दूनी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जहां से उसे टोंक रैफर कर दिया। घायल खिलाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय गुराई की टीम का लवकुश प्रजापत है। गुराई टीम प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि खिलाड़ी गुराई टीम का मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनेठा टीम के साथ चल रहा था।

खिलाड़ी लवकुश अपने साथी सहित बनेठा टीम के साथ मैच खेल रहा था। इसी दौरान फुटबॉल को आगे धकेलने के दौरान बनेठा टीम के खिलाड़ी की किक उसके पैर से टकरा गई। इसके चलते लवकुश अचेत हो कर मैदान पर गिर गया।

बाद में टीम प्रभारी सहित खिलाड़ी उसे अस्पताल लेकर आए। टीम प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि खिलाड़ी लवकुश के घायल होने के बाद दूनी विद्यालय प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की। उसे अपने स्तर पर टोंक अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना के बाद मौके पर तथा अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा
हो गई।

नाली सफाई को लेकर हुआ विवाद
सिरोही गांव में मंगलवार को चल रहे नाली सफाई के कार्य में एकाएक विवाद हो गया है। इसके चलते सफाई का काम कुछ देर रोकना पड़ा। वहीं ग्रामीण पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए वार्ड पंच ने देवली पुलिस में रिपोर्ट दी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गत दो दिनों से नाली सफाई का कार्य चल रहा है।

इसके तहत मंगलवार को धाकड़ मोहल्ले में सफाई कार्य किया जा रहा था। पक्के अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी का सहयोग लेकर सफाईकर्मी नाली सफाई कर रहे थे। इस दौरान वार्ड 7 के पंच रामपाल बैरवा भी सफाई कार्य का जायजा लेने पहुंचे।

तभी ग्रामीण रामसिंह सफाई व उससे फैल रहे कीचड़ से आक्रोशित हो गया। उसने वार्ड पंच रामपाल के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की कर दी। इस पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। विवाद के चलते करीब दो घंटे सफाई कार्य बंद रहा। वहीं वार्ड पंच ने देवली थाने पहुंचकर ग्रामीण रामसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दी है।