2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रांसफॉर्मर बॉक्स से दिन-दहाड़े चुराकर ले जा रहे थे लोहे के सामान, कर्मचारी को धक्का दे भाग गए चोर

पुलिस ने निगम की सहायक अभियंता ख्याती रावत की ओर से मामला दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।  

2 min read
Google source verification
  Power distribution corporation

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी साइकिल व अन्य सामान जब्त कर लिया।

टोंक. पटेल सर्कल के समीप लगे ट्रांसफॉर्मर के बॉक्स से सामान चुरा रहे दो जनों को विद्युत वितरण निगम के कार्मिक ने पकड़ लिया, लेकिन वे कार्मिक को धक्का देकर भाग छूटे। आरोपित अपने साथ लाए कबाड़ भरने वाली साइकिल को मौके पर ही छोड़ भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी साइकिल व अन्य सामान जब्त कर लिया।

पुलिस ने निगम की सहायक अभियंता ख्याती रावत की ओर से मामला दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि निगम का एक कार्मिक किसी काम से एसीबी कार्यालय के समीप बैठा था। इस दौरान उसने देखा कि सामने सडक़ किनारे ट्रांसफॉर्मर के बॉक्स से दो जने लोहे तथा सिल्वर को पत्थरों से तोड़ रहे हैं।

पहले तो वह उन्हें निगम का कर्मचारी समझा, लेकिन बाद में जब उनसे पूछा तो वे हड़बड़ा गए और जवाब नहीं दे पाए। इस पर कार्मिक ने दोनों को पकड़ लिया, लेकिन वे उसे धक्का देकर फरार हो गए। हालांकि भागते समय वे अपने साथ लेकर आए कबाड़ खरीदने वाली थैला युक्त साइकिल को छोड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।

गलती यहां भी है

चोरी मामले में बड़ी गलती निगम की भी है। निगम ने ट्रांसफॉर्मर तो लगा दिए, लेकिन उनके बॉक्स खुले ही छोड़ दिए। जिन ट्रांसफॉर्मर को हटा दिया गया, उनके बॉक्स भी नहीं ले जाए गए। ऐसे में खुले बॉक्स में लगे लोहे, सिलवर समेत अन्य सामान को लोग चुरा रहे हैं। जबकि निगम को चाहिए कि वे ट्रांसफॉर्मर को खुला नहीं छोड़े। इससे चोरी तथा हादसों पर अंकुश लगेगा, लेकिन लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो रहा है।

ट्रैक्टर की टक्कर से घायल

टोंक. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उस्मानपुरा गांव के समीप सोमवार को गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही पिकअप को टक्कर मार दी। इससे पिकअप चालक घायल हो गया। मेहंदवास थाना पुलिस ने घायल को टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि घायल अलवर के रामपुरबड़ा निवासी जगमोहन पुत्र छोटेलाल बैरवा है। उन्होंने बताया कि जगमोहन पिकअप में देवली से टोंक की आ रहा था। वहीं सामने से गलत दिशा से इंटें भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पिकअप को टक्कर मार दी। इससे जगमोहन घायल हो गया।

Story Loader