1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: जननी एक्सप्रेस का टायर फटने से बड़ा हादसा टला, प्रसूता को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

खटारा होने से केकड़ी रोड पर जननी एक्सप्रेस का पिछला टायर टायर फट गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 Jan 2018, 9:06 AM IST

जननी एक्सप्रेस

लाम्बाहरिसिंह. केकड़ी रोड पर जननी एक्सप्रेस का टायर फट गया। इससे प्रसूता को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

लाम्बाहरिसिंह. जननी एक्सप्रेस व एम्बुलेंस 108 के खटारा होने से आपातकालीन समय में मरीजों व प्रसूताओं को इनकी सेवाएं देरी से मिल रही है। केकड़ी रोड पर मंगलवार शाम जननी एक्सप्रेस का टायर फट गया। इससे प्रसूता को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी कमलेश सैनी ने बताया कि एम्बुलेंस का पिछला टायर फट गया।

उसमें रखा अतिरिक्त टायर पहले ही खराब पड़ा था। एम्बुलेंस 108 सडक़ हादसे में खराब होने से वर्कशॉप में मरम्मत कार्य चल रहा है। मालपुरा से एम्बुलेंस आने में समय लगने के कारण मरीजों को देरी से सेवा मिल रही है। इस सम्बन्ध में जिला आपातकालीन सेवा प्रभारी हंसराज कीर ने बताया कि एम्बुलेंस की मरम्मत कराकर सेवाएं शुरू कराई जाएगी।

अनुपयोगी साबित हो रही एम्बुलेंस

झिलाय (निवाई). राजकीय प्राथमिक मॉडल स्वास्थ्य केन्द्र की जननी सुरक्षा एक्सप्रेस 104 के टायर खराब होने से एक सप्ताह से ये अस्पताल परिसर में खड़ी है। इससे प्रसूताओं व जननियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। आस-पास के गांवों के लोगों को प्रसूताओं को स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने व ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी वाहन किराए पर लेने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।


प्रत्येक माह 6 0 से 70 प्रसव
राजकीय प्राथमिक मॉडल स्वास्थ्य केन्द्र में प्रति माह 6 0 से 70 प्रसव होते हैं। इसके चलते ये चिकित्सालय जिला स्तर पर कई बार श्रेष्ठतम श्रेणी का पुरस्कार प्राप्त कर चुका है।

अब एम्बुलेंस खरा होने से भैरूंपुरा, किंवाड़ा, खिडग़ी, करीरिया, नोहटा, जामडोली, बस्सी, बारेड़ा, गोपालपुरा, हरिपुरा, सिरोही, बड़ागांव, ललवाड़ी, संग्रामपुरा, कांटोली, रहड़, बहड़, सिंदरा, मंडालिया, कैरोद, अणदपुरा, भरथला, जीवली, गंगापुरा, देवपुरा, खेड़ा-खेड़ी गांवों की प्रसूताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है।

पीएचसी झिलाय के मेल नर्स राजेश शर्मा ने इस बारे में बताया कि जननी सुरक्षा एक्सप्रेस की देखरेख का जिम्मा निजी कम्पनी के पास है। इसके टायर पुराने हो गए। टायरों के अभाव में ये चिकित्सालय परिसर में खड़ी है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।