5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : टोंक के निवाई में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोली – लोकतंत्र में जनता ही भगवान

Priyanka Gandhi Niwai Tonk Visit : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही आठ रुपए में गांवों में मिलने वाली ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना का शुभांरम्भ किया।

3 min read
Google source verification
priyanka_gandhi_4.jpg

Priyanka Gandhi

Grameen Indira Rasoi Yojana launch on 10 September : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने टोंक जिले के निवाई में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने राजस्थानी भाषा में सभी का अभिवादन किया। प्रियंका गांधी ने कहा लोकतंत्र में जनता ही भगवान है। सबसे ऊंची जनता होती है। हमारे देश में यही राजनीति परम्परा है। राजस्थान पर पूरे देश को गर्व है। प्रियंका गांधी ने कहा राजस्थान सरकार गरीब को गणेश और किसान को भगवान मानकर काम कर रही है। राजनेताओं पर तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा लोग सत्ता में आते ही भूल जाते हैं उन्हें सत्ता में कौन लाया। इसके साथ ही ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना को हरी झंड़ी दिखाई। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का 'गढ़' टोंक है। आज जनसभा के मंच पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के साथ सचिन पायलट भी दिखाई दिए। सचिन पायलट ने स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई बड़े कांग्रेस नेता मंच पर जनसभा के गवाह बनें। टोंक के निवाई विधानसभा में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा काफी अहम मानी जा रही है। प्रियंका गांधी अपनी इस जनसभा मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगी।



महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

भाजपा की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सियासी हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा जो प्रधानमंत्री अपने आप को भूमि पुत्र कहते थे वो करोड़ों के काफिले में चल रहे। महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। आज महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 1000 रुपए का है इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा। केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है? महंगाई से आमजन को निजात दिलाने के लिए राजस्थान सरकार कैंप लगा रही है।

राजस्थान सरकार जो दे रही है वो जनता का हक

राजस्थान सरकार जो जनता को दे रही है वह उनका हक है। आज मैं एक लड़की से मिली जिसके हाथ में मोबाइल थाा। उसने कहा कि मुझे गहलोत सरकार ने दिया है। यहां महिलाओं को मोबाइल मिल रहा है। सरकार जो दे रही है वह उसका हक है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : प्रियंका गांधी कल टोंक के निवाई में करेंगी चुनावी जनसभा, ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना को दिखाएंगी हरी झंड़ी

कांग्रेस के दिग्गज नेता थे मौजूद

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, सीपी जोशी समेत प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी का चुनावी संदेश टोंक, जयपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर, अजमेर और केकड़ी जिलों में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगा।

ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना हुई लांच

इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने ग्रामीण इंदिरा रसोई योजना का ऐलान किया। साथ ही प्रियंका गांधी 'इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना' के तहत महिलाओं को स्मार्टफोन भी बांटें।



जनता ने जो मांगा हमने दिया - सीएम अशोक गहलोत

प्रियंका गांधी का स्वागत करते हुए राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, इस वक्त लोकतंत्र खतरे में है। माहौल बेहद खतरनाक है। लोकतंत्र के विरोधियों का हम जमकर सामना करेंगे। जनता परेशान है। राजस्थान शिक्षा-स्वास्थ्य में नम्बर 1 हैं। हमारी योजनाओं का सभी स्वागत कर रहे हैं। सभी प्रशंसा कर रहे हैं। जनता ने जो मांगा हमने दिया। आप मांगते मांगते थक जाएंगे पर मैं देने से नहीं थकूंगा। हमारी जीडीपी 20230 तक 30 लाख करोड़ होगी। बजट में जो भी घोषणा की उसे हम लागू करते हैं।

हम डरेंगे नहीं लड़ेंगे - सुखविंदर सिंह रंधावा

राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा, असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। केंद्र सरकार कांग्रेस को डरा नहीं सकी, हम अंगेजों से नहीं डरे। हम सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी से डरने वाले नहीं हैं। केंद्र ईडी सीबीआई को कल भेजता आज भेज दे, हम डरेंगे नहीं लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें - प्रियंका गांधी पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, जानेंगे तो रह जाएंगे दंग