
मृतक अभिषेक चौधरी और रामदेव गुर्जर। फोटो: पत्रिका
Tonk Road Accident: टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा बरोनी सिरस रोड पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे हुआ। हादसे में मरने वाला एक लड़का 7 बहनों और युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। दो दोस्तों की मौत से गांव जौंला में कोहराम मच गया।
राहगीरों की सूचना पर बरोनी थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को राजकीय उप जिला अस्पताल निवाई लेकर आए। शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने निवाई अस्पताल में परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बरोनी थानाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे रामदेव गुर्जर (19) पुत्र लादू गुर्जर निवासी जौंला और अभिषेक चौधरी (16) पुत्र श्योजी चौधरी निवासी जौंला एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पराणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अभयपुरा मोड पर एक ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवकों की मौक पर ही मौत हो गई। चालक मौके से ट्रैक्टर भगा ले गया।
थानाधिकारी ने बताया कि दोनों लड़के पढ़ाई करते थे और समय मिलने पर परिजनों की मदद के लिए खेती भी करते थे। हादसा उस वक्त हुआ जब रामदेव गुर्जर अपने दोस्त अभिषेक चौधरी के साथ बाइक से अपनी बहन से मिलने अभयपुरा जा रहा था। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश में जुट गई है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
7 Jun 2025, 8:00 AM IST
Published on:
7 Jun 2025, 7:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.