7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Tonk-Sawaimadhopur Lok Sabha Seat Result 2024: दो बार गिरा मतदान प्रतिशत तो कांग्रेस की झोली में आई सीट, गत चुनाव की अपेक्षा इस बार 6.86 प्रतिशत कम हुआ मतदान

दो बार से हार का सामना कर रही कांग्रेस को इस बार टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर कम मतदान प्रतिशत मिलने का फायदा मिला है। गत चुनाव की बात की जाए तो इस बार 6.86 प्रतिशत कम मतदान हुआ था। ऐसे में कांग्रेस के हरीश मीना ने 64 हजार 949 मतों से जीत दर्ज की है।

2 min read
Google source verification
Lok Sabha Election Counting

गत चुनाव की बात की जाए तो इस बार 6.86 प्रतिशत कम मतदान हुआ था।

  • दो बार से हार का सामना कर रही कांग्रेस को इस बार टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर कम मतदान प्रतिशत मिलने का फायदा मिला है। गत चुनाव की बात की जाए तो इस बार 6.86 प्रतिशत कम मतदान हुआ था। ऐसे में कांग्रेस के हरीश मीना ने 64 हजार 949 मतों से जीत दर्ज की है।

दो बार से हार का सामना कर रही कांग्रेस को इस बार टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर कम मतदान प्रतिशत मिलने का फायदा मिला है। गत चुनाव की बात की जाए तो इस बार 6.86 प्रतिशत कम मतदान हुआ था। ऐसे में कांग्रेस के हरीश मीना ने 64 हजार 949 मतों से जीत दर्ज की है। इस बार मतदान प्रतिशत महज 56.58 प्रतिशत ही रहा है। वर्ष 2009 में मतदान प्रतिशत 53.12 प्रतिशत रहा था। जबकि 2014 में 61.02 तथा 2019 में 63.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें वर्ष 2009 में कांग्रेस के नमोनारायण मीना तथा अभी हरीश मीना जीते हैं। जबकि 2014 तथा 2019 में लगातार दो बार भाजपा के सुखबीरङ्क्षसह जौनापुरिया जीते थे।

यह मिले थे प्रत्याशियों को मत

वर्ष 2009 में कांग्रेस के नमोनारायण मीना को 3 लाख 75 हजार 572 यानी 46.82 प्रतिशत तथा भाजपा के किरोड़ी ङ्क्षसह बैंसला को 3 लाख 75 हजार 255 मत यानी 46.78 प्रतिशत वोट मिले थे। वर्ष 2014 में भाजपा के सुखबीर ङ्क्षसह को 5 लाख 48 हजार 537 यानी 52.59 प्रतिशत तथा कांग्रेस के अजहरूद्दीन को 4 लाख 13 हजार 31 यानी 39.60 प्रतिशत वोट मिले थे। वर्ष 2019 में भाजपा के सुखबीरङ्क्षसह को 6 लाख 44 हजार 319 यानी 52.24 तथा कांग्रेस के नमोनारायण मीना को 5 लाख 33 हजार 28 यानी 43.21 प्रतिशत मत मिले थे। वर्तमान में कांग्रेस के हरीश मीना को 6 लाख 23 हजार 763 यानी 50.85 तथा भाजपा के सुखबीरङ्क्षसह को 5 लाख 58 हजार 814 यानी 45.56 प्रतिशत मत मिले हैं।

यह हाल रहा टोक जिले का

टोंक जिले के विधान सभा क्षेत्र मालपुरा के 13 बूथ पर भाजपा को तथा 51 बूथों पर कांग्रेस को, निवाई विधानसभा क्षेत्र के 31 बूथों पर भाजपा तथा 22 में कांग्रेस 100 वोट नहीं मिले। विधानसभा क्षेत्र टोंक में कांग्रेस को 24 तथा भाजपा को 38 बूथों पर 100 वोट भी नहीं मिले। देवली-उनियारा में 17 बूथों पर कांग्रेस तथा 45 बूथों पर भाजपा को 100 से कम वोट मिले। इस क्षेत्र में दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को कुछ मतदान केंद्रों में 4 या 60 तो कहीं सिर्फ 10 मत ही मिले हैं।

654 बूथ में मिले 100 से कम वोट

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 654 मतदान केंद्रों में न तो कांग्रेस न ही भाजपा 100 के आंकड़े को छू पाई। गंगापुरसिटी विधानसभा क्षेत्र के 92 बूथों पर भाजपा तथा 37 बूथों पर कांग्रेस को 100 से कम मत मिले। बामनवास विधानसभा क्षेत्र में 73 पर भाजपा तथा 24 बूथों पर कांग्रेस को 100 वोट भी नहीं मिले। सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के 87 बूथों पर भाजपा तथा 22 बूथों पर कांग्रेस को और खंडार में भाजपा को 54 तथा कांग्रेस को 24 बूथों से 100 वोट भी नहीं मिल पाए।


बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग