7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक का युवक आसाम में शौच के दौरान दर्दनाक हादसे का हुआ शिकार, उपचार के दौरान हुई मौत ,हवाई मार्ग से जयपुर पहुंचा शव

जयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद परिजन शव लेकर आकोडिय़ा आए और अंतिम संस्कार किया।  

2 min read
Google source verification
Death in accident

बंथली. दूनी थाना क्षेत्र के आकोडिय़ा निवासी चालक की आसाम में गुरुवार दुर्घटना में मौत होने पर शुक्रवार शाम उसका शव हवाई मार्ग से जयपुर व बाद में एम्बुलेंस से गांव पहुंचा, जहां देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बंथली. दूनी थाना क्षेत्र के आकोडिय़ा निवासी चालक की आसाम में गुरुवार दुर्घटना में मौत होने पर शुक्रवार शाम उसका शव हवाई मार्ग से जयपुर व बाद में एम्बुलेंस से गांव पहुंचा, जहां देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जिला दुग्ध उत्पादक संघ अध्यक्ष दुर्गालाल जाट ने बताया कि मृतक आकोडिय़ा थाना दूनी निवासी मुकेश (32) पुत्र पोखरलाल जाट है। उन्होंने बताया कि वह ट्रेलर में किराने का सामान भरकर जयपुर से आसाम गया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग 15 स्थित दलगांव (आसाम) के पास ट्रेलर को खड़ाकर पीछे की ओर शौच कर रहा था। अचानक आए दूसरा ट्रेलर उसको कुचलकर ट्रेलर से टकरा गया। दोनों ट्रेलर के बीच में आने से मुकेश गंभीर घायल हो गया।

पुलिस व ग्रामीण उसे स्वास्थ्य खारूपेटियां केन्द्र लेकर आए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा हवाई मार्ग से जयपुर पहुंचाया। जयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद परिजन शव लेकर आकोडिय़ा आए और अंतिम संस्कार किया।

दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
टोंक. स्कूटी पर घर से निकले एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। शनिवार को स्कूटी पर सवार होकर फैजान (20) पुत्र जाकिर निवासी रजबन, टोंक एवं रामेश्वर (45) पुत्र रामकरण बलाई घर से कहीं जा रहे थे, रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से फैजान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं रामेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घरों में दौड़ा करंट, एक महिला झुलसी
टोंक. शहर स्थित वन विहार कॉलोनी से गुजर रही एलटी लाइन में आए फाल्ट से घरों में करंट दौड़ गया। इससे एक महिला झुलस गई। वन विहार कॉलोनी से गुजर रही एलटी लाइन गुरुवार देर शाम आए फाल्ट से कॉलोनी के कई घरों में करंट दौड़ गया।

इस दौरान एक महिला झुलस गई, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान कई लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इस मामले में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री नईमुद्दीन अपोलो के नेतृत्व में इरफान, जावेद चिश्ती, बिलाल हुसैन आदि ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी में एलटी लाइन ज्यादा ऊंचाई पर नहीं होने से कई बार हादसे हो चुके है।इसके बावजूद विद्युत वितरण निगम की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।