
AI जनरेटेड तस्वीर
Widow Mother Left 2 Child For Lover: टोंक जिले के सोप गांव में एक बहू के घर से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़िता ने थाने में शिकायत दी कि उसकी बहू गत 22 जून को अपने दो नाबालिग बेटों के साथ घर पर थी। परिवार के अन्य सदस्य दावत में गए थे। शाम करीब 8 बजे लौटे तो वह घर पर नहीं मिली।
गुमशुदगी की सूचना थाने में दी गई। रिश्तेदारों में भी तलाश की गई। गत 24 जून को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि बहू ने दौसा जिले के एक जने से प्रेम विवाह कर लिया। जब घर के सामान की जांच की गई तो पता चला कि घर से सभी जेवर और नकदी गायब है।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सास ने सोप थाने में बहू के खिलाफ लाखों रुपये और जेवर लेकर भागने की रिपोर्ट दी। उनके बेटे शंकर लाल धाकड़ की 7 साल पहले मौत हो गई। दोनों पोतों और विधवा पुत्रवधु मैना साथ रहते थे।
सास के सोने के मांदड़िया, गुटियां, कानों की बालियां, बहू के सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, अंगूठी,पायजेब, कमरबंद, झुमकियां और अन्य के सोने का हार व 700 ग्राम चांदी की कनकती गायब है। घर में रखी फसल की बिक्री की 3.50 लाख रुपए, किराएदार से मिले 50 हजार और बेटे की मृत्यु पर सरकार से मिली सहायता राशि की एफडी पर लिया गया 1.80 लाख रुपए का लोन भी लेकर वह फरार हो गई। अब वृद्ध सास पर पौत्र की जमेदारी आ गई।
Updated on:
26 Jun 2025 09:46 am
Published on:
26 Jun 2025 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
