
टोंक. अनुसूचित जाति व जनजाति संशोधन विधेयक 2018 के विरोध में गुरुवार को हो रहे भारत बंद समर्थन शहर का व्यापार संघ करेगा।
टोंक. अनुसूचित जाति व जनजाति संशोधन विधेयक 2018 के विरोध में गुरुवार को हो रहे भारत बंद समर्थन शहर का व्यापार संघ करेगा। इसके तहत व्यापारियों की बैठक गोपालजी के मंदिर में हुई। इसके बाद व्यापारियों ने घंटाघर से लेकर बड़ा कुआं तक के व्यापारियों से मुलाकात की और गुरुवार को बाजार बंद रखने को कहा।
निवाई. सामान्य व ओबीसी वर्ग की भारत बंद को लेकर डॉ. गोपालसिंह राजावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से गुरुवार को भारत बंद के आयोजन में शहर को बंद रखने का निर्णय लिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष ओपी गुप्ता, उपभोक्ता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिलीप इसरानी, उपप्रधान शंकर, प्रतिपक्ष नेता राजकुमार करनाणी, पालिका उपाध्यक्ष पारस जैन, सीआर तेजभंवरसिंह, सीआर ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, प्रेमचंद बोहरा, रामफूल शर्मा, डॉ. अबरार अहमद, महेश मिश्रा, ईद मोहम्मद, कांग्रेस शहर अध्यक्ष महावीरप्रसाद ने भारत बंद को सफल बनाने की अपील की। सुबह 11 बजे कंकाली माता मंदिर में सभी एकत्रित होंगे। इसके बाद मौन जुलूस एसडीओ कार्यालय पहुंचकर रज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद अगले चरण में पोस्टकार्ड लिखो अभियान चलाया जाएगा।
देवली. भारत बंद का स्थानीय व्यापार महासंघ समर्थन करेगा। साथ ही महासंघ ने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की। यह जानकारी महासंघ महामंत्री सुरेश अग्रवाल ने दी।
उनियारा. व्यापार मण्डल एवं स्वर्ण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की बैठक में एससी, एसटी एक्ट के विरोध में गुरुवार को बाजार बंद रखने का निर्णय किया गया। बैठक मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गुरुवार को बाजार बंद कर रैली निकाल ज्ञापन देने का निर्णय पारित किया गया।
टोडारायसिंह. चौथमाता मंदिर में आरक्षण मुक्त संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें एससी एसटी एक्ट के विरोध में बंद के समर्थन में टोडारायसिंह बंद रखने का निर्णय किया गया। दोपहर 12बजे माणक चौक में एकत्र होकर आरक्षण मुक्त भारत के लिए विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन देंगे।
आज बंद रहेंगे निजी स्कूल
टोंक. जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित रैली के चलते जिले के सभी निजी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक कमलेश सिंगोदिया ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार को अवगत कराया गया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में प्रदेशभर के निजी स्कूल
संचालक जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा तहसील स्तरों पर सभाएं भी हुई। बैठक में गोरधन हिरोनी, अजीत सिंहल, शब्बीर नागौरी, विवेक काला, दिनेश सैनी, हेमंत शर्मा, प्रदीप शर्मा, रामकिशन रघुवंशी, हनीफ, पियुष आदि
मौजूद थे।
मालपुरा. उपखण्ड क्षेत्र के सभी निजी शिक्षण संस्थान गुरुवार को बंद रहेंगे। यह जानकारी स्कूल शिक्षा परिवार के अध्यक्ष रमाकान्त पाठक ने दी।
उनियारा. निजी शिक्षण संस्थाएं गुरुवार को बंद रहेगी। निजी शिक्षण संचालन संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भीमसिंह गौड़ ने दी।
Published on:
06 Sept 2018 07:59 am
