
लांबाहरिसिंह (टोंक) क्षेत्र के मोरला गांव में लगे शिविर में पट्टा वितरण करते डीआर व अन्य।
लाम्बाहरिसिंह (टोंक). मोरला गांव के अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी शंकर लाल सैनी की अध्यक्षता में न्याय आपके द्वार तहत एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में जिला परिषद सदस्य रूचन्द आकोदिया ने योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गणेश चौधरी ने बताया कि गणेशपुरा निवासी सत्यनारायण जाट व रामनारायण जाट दोनों भाई है। बीस साल से रामनारायण के हिस्से की जमीन सत्यनारायण के नाम दर्ज चल रही थी। शिविर में दोनों भाइयों को समझाया गया। इस पर सत्यनारायण ने खातेदारी घोषणा कर भाई रामनायण को हिस्से की आठ बीघा जमीन का नामान्तरण खुलवाया।
इसी प्रकार गोपी ने श्योजी को हिस्से की जमीन का नामान्तरण खोला गया। ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर पर प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की। राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय प्रधानाध्यापक ने एकीकरण के तहत खाली पड़े भवन को उपलब्ध कराने की मांग की। उपसरंपच प्रधान नाड ने बताया कि राजस्व मामलों में 70 नामान्तरण खोले गए। शिविर में 68 खाद्य सुरक्षा आवेदनों, प्रधानमंत्री आवास योजना में 92 आवेदनों को स्वीकृृति प्रदान की गई। शिविर में नायब तहसीलदार बृजलाल मीणा, पंचायत प्रसार अधिकारी सत्यनारायण लड्डा, प्रगति प्रसार अधिकारी सत्यनारायण स्वर्णकार, सरपंच परमेश्वर जाट, उपसरंपच प्रधान नाड आदि मौजूद थे।
प्रभारी ही देर से पहुंची शिविर में
बंथली. अटल सेवा केन्द्र जूनिया में आयोजित शिविर न्याय आपके द्वार में शिविर प्रभारी अतिरिक्त कलक्टर बीसलपुर परियोजना एवं कार्यवाहक एसडीओ भावना शर्मा के देरी से पहुंचने लोग परेशान हो गए। हालांकि दूनी तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, सरपंच हेमेन्द्र गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य रामलाल जाट सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपने स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करते रहे।
बाद में पहुंची कार्यवाहक एसडीओ ने देर शाम तक ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया। सुबह दस बजे तक सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शिविर में पहुंच गए। दूनी तहसीलदार गोठवाल की अध्यक्षता में शिविर की शुरुआत हो गई, लेकिन प्रभारी कार्यवाहक एसडीओ नहीं पहुंची। तीन घंटे से अधिक समय बाद दोपहर एक बजकर तीस मिनट पर पहुंची कार्यवाहक एसडीओ की ओर से कार्य शुरू किया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जी. एल. मीणा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवड़ावास की चिकित्साधिकारी दिप्ती अग्रवाल मौसमी बीमारियों सहित अन्य सवालों का जवाब नहीं दे पाई।
Published on:
9 May 2018, 12:56 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.