
मालपुरा के लावा में मतदाताओं से सम्पर्क करते प्रत्याशी व समर्थक।
मालपुरा.राजकीय महाविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयदीप सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोना सैनी व जीतराम गुर्जर के मध्य, उपाध्यक्ष पद के लिए आरती बैरवा व विनोद सैन, महासचिव पद के लिए हरिराम सैनी व घनश्याम शर्मा तथा संयुक्त सचिव पद के लिए राहुल शर्मा व दीपिका के मध्य सीधा मुकाबला होगा।
मतदान सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक होगा तथा 11 सितम्बर सुबह 11 बजे से मतगणना होगी। इधर, छात्रसंघ के चुनावों को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआई संगठनों के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ लावा, डिग्गी, लाम्बाहरिसिंह, हाथकी, राजपुरा, गनवर, इन्दौली, कलमण्डा, धोली सहित कई गांवों में घर-घर मतदाताओं से सम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इधर, शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस की ओर से माकूल इंतजाम किए गए हैं। परिचय पत्र के बिना किसी भी छात्र व छात्रा को मतदान केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
67 प्रतिशत ही हुए परीक्षा में शामिल
टोंक. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से लिपिक ग्रेड द्वितीय व कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा जिला मुख्यालय पर रविवार को शांतिपूर्ण हुई। इसमें 6 हजार 144 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन दोनों पारियों में महज 67 प्रतिशत ही आए।
ये परीक्षा शहर में 16 केन्द्रों पर हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा समन्वय कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि पहली पारी में 4 हजार 133 तथा दूसरी पारी में 4 हजार 123 अभ्यर्थी शामिल हुए। ऐसे में पहली पारी में 67.27 तथा दूसरी पारी में 67.10 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने आए।
बढ़ रही साक्षरता की दर
टोंक. तेजाजी मंडल की ओर से सोनवा के देवरा बालाजी मंदिर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि लोक जन शक्ति पार्टीके प्रदेश महासचिव अकबर खान थे। उन्होंने कहा कि आज साक्षरता की दर तेजी से बढ़ रही है।
इसमें मुख्य रूप से साक्षर कर्मियों का विशेष योगदान रहा है। गांवों में घर-घर जाकर साक्षरता पहुंचाईजा रही है। लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इस दौरान मंडल की ओर से लोपजा के प्रदेश महासचिव अध्यक्ष अकबर खान को साफा बंधवाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह राजाव, डॉ. चंद्रभान, जावेद खान, ओम गुर्जर का भी स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक सैनी, लोजपा जिलाध्ध्यक्ष रामजस, राजाराम, धनराज गुर्जर, रामअवतार, उपाध्यक्ष अशोक विश्नोई, सलीम खान, रामभजन, किशन, आशीष अहीर, उम्मेद, आशाराम आदि मौजूद थे।
Published on:
10 Sept 2018 07:44 am
