
टोंक। देवली-उनियारा सीट पर विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने और समरावता गांव में हुए बवाल को लेकर जेल में बंद नरेश मीणा की रिहाई को लेकर समर्थकों ने आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। इसी बीच आंदोलन को लेकर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंचायत के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
दरअसल, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में नरेश मीणा के समर्थक 29 दिसंबर को बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में जुटे हुए है। नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर होने वाली महापंचायत पर किरोड़ी लाल मीना ने कहा है कि यह तो उनसे पूछना चाहिए कि महापंचायत क्यों कर रहे हैं?
उन्होंने कहा कि उस ओर तो अब पुलिस भी नहीं जा रही है। ना ही किसी निर्दोष को पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बावजूद कुछ लोग पंचायत कर राजनीति कर रहे हैं। किरोड़ी मीना ने कहा कि अपनी बात रखने का लोकतंत्र में सभी को अधिकार है। लेकिन, पंचायत के नाम पर राजनीति कर लोगों को गुमराह करना गलत है।
नरेश मीना समेत अन्य लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर सरपंच संघ टोंक आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके तहत २९ दिसम्बर को महापंचायत आयोजित करने का निर्णय किया है। हालांकि अभी पंचायत की जगह तय नहीं है। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि टोंक में महापंचायत होगी तो हाईवे जाम से लेकर कलेक्ट्रेट तक घेराव करेंगे। जयपुर में महापंचायत हुई तो सीएम आवास का भी घेराव कर सकते हैं। आंदोलन में राजस्थानए मध्यप्रदेश समेत देशभर से लोग आएंगे।
यह भी पढ़ें
Updated on:
19 Dec 2024, 1:01 PM IST
Published on:
19 Dec 2024, 12:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.