24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साल में 28 बार आया जयपुर, नकली सोने की ईंट बेचकर 20 लाख ठगे, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा टटलू गैंग का सरगना

Rajasthan Crime News: राजस्थान में जयपुर में पुलिस ने नकली सोने की ईंटें बेचने वाले टटलू गैंग के सरगना को अरेस्ट किया है। आरोपी यहां चौथी बार नकली सोने की ईंट बेचने की फिराक में था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 19 Dec 2024, 10:06 AM IST

Tatlu-gang

Jaipur Crime: जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने टटलू गैंग के सरगना को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नकली सोने की 6 ईंटें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने छह वारदात करना स्वीकार की है। डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इरशाद अली कटूला (29) जुरहरा डीग का रहने वाला है।

आरोपी अलग-अलग गैंग के साथ लोगों को फोन कर सस्ता सोना उपलब्ध करवाने का झांसा दे नकली सोने की ईंटें देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। गिरोह ने जयपुरए गुजरातए महाराष्ट्र में ठगी की वारदात करनी कबूली है।

आरोपी एक साल में 28 बार जयपुर में रुका

आरोपी पिछले एक साल में 28 बार जयपुर में रुका। तीन बार में करीब 20 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसके पास से एक कार भी जब्त की है।


यह भी पढ़ें

राजस्थान को नए साल पर मिलेगी बड़ी सौगात, रिफाइनरी होगी शुरू; लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

यों पकड़ा आरोपी

थानाप्रभारी मदन कड़वासरा ने बताया कि सूचना मिली थी कि लाल कार में टटलू गैंग का सरगना इरशाद नकली सोने की ईंटों को मुहाना मंडी के पास बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने कांस्टेबल राजेश को बोगस ग्राहक बनाकर ठग से सोना खरीदने के लिए भेजा। दो लाख रुपए में सौदा तय हो जाने के बाद कांस्टेबल का इशारा पाते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


यह भी पढ़ें

चौमूं-चाकसू तक जयपुर मेट्रो चलाने की तैयारी, जगतपुरा को भी मिल सकती है सौगात

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग