
जंगली सियार के झुंड ने हमला कर सात ग्रामीणों को किया जख्मी, गांव में दहशत का है माहौल
निवाई. उपखंड क्षेत्र की दो ढाणियों में शनिवार रात सियार के हमले से पांच जने घायल हो गए। लक्ष्मीपुरा बैरवा ढाणी और सकतपुरा ढाणी में शनिवार की रात जंगली सियार का झुंड आया। झुंड में से एक सियार बैरवा ढाणी के मकान में घुस गया और घर सो रहे एक 8 वर्षीय मासूम, दो महिला एवं तीन पुरुषों पर हमला कर घायल कर दिया।
सियार के हमले से लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस पर ढाणी लोग घरों से बाहर निकल आए और लाठियां लेकर सियार के झुंड को भगाया। सियार के हमले में हुए घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई लेकर आए।
सियार के हमले में पृथ्वीराज (8) पुत्र प्रहलाद बैरवा, कजोड़मल (25) पुत्र लालाराम बैरवा, राधा (65) पत्नी कालूराम बैरवा, कमल (26) पुत्र प्रहलाद बैरवा निवासी बैरवा ढाणी और सकतपुरा मीणा ढाणी में लाली (25) पत्नी कन्हैयालाल मीणा घायल हो गए। ग्रामवासियों ने रात में ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को दूरभाष पर सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई भी कर्मचारी नहीं आया।
बस-ट्रक में टक्कर, दो घायल
निवाई. राष्ट्रीय राजमार्ग 12 स्थित मोटूका गांव के समीप रविवार शाम आगे चल रही रोडवेज बस ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीन जने घायल हो गए। एएसआई देवराज सिंह ने बताया कि पीछे चल रहे चालक का संतुलन बिगडऩे से ट्रक आगे चल रही रोडवेज बस में जा घुसा।
इससे ट्रक चालक प्रहलाद पुत्र रामप्रसाद भील निवासी चित्तौडिय़ा जिला बूंदी व परिचालक फोरुलाल भील पुत्र रामनारायण तथा बस में पीछे की सीट पर बैठा एक यात्री घायल हो गया। ट्रक के चालक व परिचालक टोंक के सआदत अस्पताल में भर्तीकराया गया। वहीं बस में सवार यात्री के मामूली चोट आई है।
Published on:
25 Nov 2019 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
