अभी देखा तक नहीं मतदाताओं ने
कांग्रेस व भाजपा की ओर से पार्टी पार्षदों तथा निर्दलीयों की बाड़ा बंदी तो मतदान के बाद से ही कर ली गई, लेकिन हारे हुए प्रत्याशियों को मतगणना के बाद घर भेज दिया गया। ऐसे में वार्ड से खड़े हुए पार्षदों को जीतने के बाद मतदाताओं ने देखा है। उनका स्वागत तक नहीं किया गया। जीते हुए पार्षद भी अब तक वार्ड में तो छोड़ घर तक नहीं आए हैं। वे सभापति के मतदान के बाद ही घर आएंगे। इसके बाद शहर के सभी 60 वार्डों में उनके स्वागत का दौर चलेगा।