
कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर किया पुरस्कृत
मालपुरा. उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर मालपुरा के तत्वावधान में आयोजित प्रान्तीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को घाटी रोड स्थित नसियां के बालाजी मन्दिर परिसर में समापन समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में अतिथि के रूप में बिल्स स्कूल निदेशिका राधा चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार जैन, भाजपा जिला मंत्री नरेन्द्र कुमार जैन, समाज सेवी भादूराम गुर्जर, छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल सैनी, विद्या भारती के जिला सचिव मनोज शर्मा , धोलपुर जिला सचिव अशोक शर्मा व क्रीड़ा भारती के प्रान्तीय मंत्री रामस्वरूप कनेाजिया मौजूद रहे।
संयोजक भवानीशंकर शर्मा ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि छात्र वर्ग अंडर 14 वर्ष में जयपुर महानगर प्रथम, द्वितीय सवाईमाधोपुर, 17 वर्ष में चुरू प्रथम , द्वितीय टोंक, 19 वर्ष में जयपुर ग्रामीण प्रथम , द्वितीय जयपुर महानगर तथा छात्रा वर्ग के 14 वर्ष अंडर में जयपुर महानगर प्रथम , द्वितीय चुरू, 17 वर्ष अंडर में टोंक प्रथम, द्वितीय जयपुर महानगर तथा 19 वर्ष अंडर में जयपुर महानगर प्रथम , द्वितीय चुरू की टीम रही। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों ने शील्ड प्रदान की। अंत में मीडिया प्रभारी जटाशंकर शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।
जैन को मिला भारत गौरव अवार्ड
टोंक.सामाजिक न्याय जगत में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से उनियारा निवासी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग अध्यक्ष एनके जैन को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। एडवोकेट बंसत कुमार जैन ने बताया नई दिल्ली एक होटल में जैन का सम्मानित किया गया। जैन के साथ आठ अन्य प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता 1 सितम्बर से
देवली. राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय चारनेट में एक सितम्बर से 64 वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता शुरू होगी। ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री आकाश कंछल ने बताया कि कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि विधायक हरीशचन्द्र मीणा होंगे। जबकि अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल हाड़ा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व प्रधान जगदीश चौधरी, कुलदीप सिंह राजावत, देवीलाल मीणा होंगे।
Published on:
31 Aug 2019 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
