26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध रूप से खुली शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा , दुकानों को बंद कराने की थाने दी शिकायत

महिलाओं ने चेतावनी दी कि दुकानों को बंद नहीं कराया गया तो वो आंदोलन पर उतरेंगी  

2 min read
Google source verification
ज्ञापन

बंथली क्षेत्र के दूनी पुलिस थाने में अवैध शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपती महिलाएं।

बंथली. ख्वासपुरा पंचायत के ढीकला गांव में जगह-जगह अवैध रूप से खुली शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोमवार को प्रदर्शन कर इन दुकानों को बंद कराने की मांग की। साथ ही दूनी थाना प्रभारी को शिकायत पत्र देकर इन्हें बंद कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि दुकानों को बंद नहीं कराया गया तो महिलाएं आंदोलन पर उतरेंगी।

इस पर थानाप्रभारी घीसालाल राव ने हैडकांस्टेबल राजेन्द्रसिंह राजावत के नेतृत्व में टीम गठित कर शराब की दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने गांव के तालाब किनारे एक केबिन से शराब से भरे 50 पव्वे जब्त किए। वहीं आरोपित ढीकला गांव निवासी प्रकाश पुत्र दयाला मीना को गिरफ्तार किया।


मौसमी दत्ता के नेतृत्व में महिलाओं ये प्रदर्शन किया। इसमें जमना देवी, तुलसा देवी, गीता देवी, गुड्डी देवी, गंगा देवी आदि ने बताया कि गांव में कई माह से खुल रही तीन अवैध शराब की दुकानों के संचालन के चलते उन्हें प्रतिदिन नई-नई-नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

शराब के सेवन से महिलाएं प्रतिदिन अपशब्द, मारपीट सहित घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। वहीं शराबी नशे में घर में ही नहीं बाहर भी महिलाओं सहित अन्यों के साथ अभद्रता करते हैं। वे महिलाओं व बालिकाओं से छेड़छाड़ पर उतर आए हैं।



गांव के बच्चों पर पड़ रहा है बुरा असर
उन्होंने बताया कि शराब का दुष्प्रभाव गांव में बढ़ता ही जा रहा है। बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी शराब की लत के शिकार हो रहे हैं। जो गांव की आबोहवा को बिगाड़ गंभीर परिस्थितियां पैदा कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि पुलिस गांव में संचालित हो रही अवैध शराब की दुकानों पर कार्रवाई नहीं करेंगी तो मजबूरन उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर शरमा देवी, प्रेम देवी, लादी देवी, संतोष देवी, प्रसन्न देवी, शांति देवी, लछमा, पाना, कंचन, कमला, रामभरोसी, कैलाशी, मान्ता, बाबूड़ी, बरदी सहित आसपास के गांव की महिलाएं मौजूद थी।

हमारी सुरक्षा भी करनी होगी

अवैध शराब की दुकानों को बंद कराए जाने को लेकर ज्ञापन देने के बाद महिलाओं ने शराबियों से उनकी सुरक्षा किए जाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि लिखित शिकायत के बाद शराबी उनको उलाहना देकर मारपीट भी कर सकते हैं। इस पर हैडकांस्टेबल राजेन्द्रसिंह राजावत ने महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी का पूर्ण आश्वासन देकर उन्हें घर भेजा।