19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घटिया सामग्री से सडक़ निर्माण पर नाराज ग्रामीणों ने संवेदक के कार्मिक को खरी-खोटी सुना कार्य करवाया बंद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
work-stopped-by-villagers-on-poor-material-in-road-construction

बंथली क्षेत्र के जगत्या गांव में कार्य रुकवाते ग्रामीण।

बंथली. देवड़ावास के जगत्या गावं में सीसी सडक़ निर्माण में ठेकेदार की ओर से प्रयोग में ली जा रही घटियां निर्माण सामग्री देख शनिवार ग्रामीणों ने नाराजगी जता मौजूद कार्मिकों को खरी-खोटी सुना सडक़ निर्माण कार्य बंद करा दिया।

बाद में सरपंच पुष्पादेवी मुन्दड़ा की ओर से पंचायत समिति देवली कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाने के बाद सडक़ निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

राजाराम गुर्जर, बजरंग गुर्जर, आशाराम गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार के कार्मिकों की ओर से सडक़ निर्माण में बजरी व सिमेन्ट कम मिट्टी अधिक उपयोग में ली जा रही थी।


सूचना के बाद मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और गुणवत्तापूर्ण सडक़ बनाने की मांग कर कार्य रूकवा कार्मिकों को वहां से भगा दिया। इससे पहले ग्रामीणों ने सीसी मार्ग खोद लगाई गई घटिया सामग्री भी कार्मिकों को दिखा नाराजगी जताई।

गौरतलब है कि गांव के अंदर चारों ओर सीसी सडक़ निर्माण कराने को लेकर पांच-पांच लाख की लागत के दो सडक़ मार्ग पंचायत समिति देवली की ओर से स्वीकृत होने के बाद पंचायत ने ठेकेदार महावीर चौधरी की ओर से कार्य शुरू करवाया गया।

मगर ठेकेदार ने लीपापोती कर सडक़ निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग लेनी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण की गई सडक़ में मिट्टी ही मिट्टी दिखाई दे रही है। इस मौके पर कानमल गुर्जर, मोहन मीणा, कालू गुर्जर, चांदमल गुर्जर व अन्य थे।


मामले की सूचना लगी है, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को जांच के निर्देश दिए जाएंगे। अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
सुनीलकुमार मंगल, विकास अधिकारी पंचायत समिति, देवली