11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधा दर्जन लोगों ने युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, सदर थाने में कराया मामला दर्ज

आरोपियों ने लकडिय़ों व सरियों से उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। बाद में आरोपी फरार हो गए।  
2 min read
Google source verification
youth-congress-executive-district-president-assaulted

टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष।

टोंक. जयपुर-कोटा स्थित बमोर पुलिया के नीचे मंगलवार रात आधा दर्जन लोगों ने युवक कांग्रेस टोंक के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सम्पत पुत्र दामोदरलाल गुर्जर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें सम्पत गम्भीर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सम्पत रात को कार से गांव जा रहा था।

इस दौरान बमोर पुलिया के नीचे उसे कुछ लोगों ने रोक लिया। जहां आरोपियों ने लकडिय़ों व सरियों से उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। बाद में आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे सआदत अस्पताल में भर्ती कराया।

सम्पत ने बताया कि उस पर सोरण गांव निवासी राजेन्द्र गुर्जर, राकेश गुर्जर, राजेश गुर्जर, मुकेश गुर्जर व शैतान समेत अन्य ने हमला कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दी है।

युवक पर चाकू से वार
सआदत अस्पताल के बाहर मंगलवार रात दो जनों ने एक जने पर चाकू से वार कर दिए। घायल को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल पीपलू थाना क्षेत्र के मारखेड़ा गांव निवासी मोनू पुत्र भंवरलाल है।

वह रात को किसी से मिलने के लिए सआदत अस्पताल आया था। इस दौरान अस्पताल के बाहर किसी को लेकर दो जनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल से रिपोर्ट ली है।

महिला झुलसी
खरेड़ा गांव में मंगलवार देर शाम खाना बनाते समय एक महिला झुलस गई। उसे सआदत अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि झुलसी महिला खरेड़ा निवासी खुशबू पत्नी सागरसिंह है।

तीन गिरफ्तार
आवां. बजरी के अवैध परिवहन को लेकर पुलिस ने बुधवार को तीन टै्रक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर इनके चालकों को गिरफ्तार किया है। आवां पुलिस चौकी प्रभारी शम्भू सिंह राजावत ने बताया कि दूनी थाना प्रभारी दिनेश चौधरी के निर्देश पर अवैध बजरी परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि दूनी से आवां मार्ग पर राजेश वैष्णव, भगवान पुत्र मोहन लाल और रंगलाल गुर्जर अवैध बजरी परिवहन कर ले जा रहे थे।