23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’12th Fail’ World TV Premier: टीवी पर इस दिन देख सकेंगे ’12वीं फेल’, नोट कर लें डेट

'12th Fail' World TV Premier: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और मेधा शंकर (Medha Shankar) स्टारर फिल्म 12वीं फेल कल पहली बार टेलीविजन पर आने वाली है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Feb 28, 2024

12th_fail_on_tv

कल टीवी पर देखें सकेंगे '12वीं फेल' मूवी

'12th Fail' World TV Premier: विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर फिल्म 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद पहली बार टेलीविजन पर आने वाली है। इस बात की जानकारी खुद विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर दी है।


विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म '12वीं फेल' पहली बार कल, 29 फरवरी को टीवी पर आने वाली है। इसे आप सोनी मैक्स ('12th Fail' On Sony Max) पर रात 8 बजे देख सकते हैं।


'12वीं फेल' की कहानी IPS अफसर मनोज शर्मा की जिंदगी पर बनी है। फिल्म में आप देख सकते हैं कि कैसे चंबल का 12वीं फेल हिंदी मीडियम से पढ़ा लड़का मनोज IPS बनने तक का सफर तय करता है और उसे किन परेशानियों से गुजरना पड़ता था। इस सफर में मनोज का साथ श्रद्धा जोशी देती हैं , जिनके प्यार की कहानी भी फिल्म में खूबसूरती से दिखाई गई है।

यह भी पढ़ें:
OTT: अगले हफ्ते धूम मचाने को तैयार हैं कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर ये 5 धांसू फिल्में, नोट कर लें डेट


विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।