26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिल्पा शेट्टी से लेकर अनु मलिक तक, जब रातों रात बदल दिए गए रियलिटी शोज के ये जज

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद हाल ही खबर आई है कि एक्ट्रेस को 'सुपर डांसर चैप्टर 4' से रिप्लेस कर दिया गया है। उनकी जगह करिश्मा कपूर ले सकती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी रियलिटी शो से जज को जल्दबाजी में रिप्लेस किया गया हो। आइए जानते हैं किन शोज में हुए ऐसे रिप्लेसमेंट—

3 min read
Google source verification
replaced_in_show.png

मुंबई। टीवी रियलिटी शो में देखा जाता है कि जो कलाकार शो को शुरू से जज करते हैं, अमूमन उन्हीं को बार—बार मौका दिया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ है कि शो के जज को रातों रात बदल दिया गया। कुछ को विवादों के चलते तो कुछ को उनके निजी कारणों से। आइए जानते हैं किन जजेज को, किन शोज में किया गया रिप्लेस—

शिल्पा शेट्टी

हाल ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक रिपोर्ट में कहा गया कि डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' से शिल्पा को रिप्लेस कर दिया गया है। अब करिश्मा कपूर को उनकी जगह देने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें : 65 साल के एक्टर Kanwaljeet Singhको मेकर्स ने किया शो से बाहर, यंग एक्टर के साथ शुरू कर दी शूटिंग

अनु मलिक

संगीत निर्देशक अनु मलिक ने शुरू से सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज किया है। शो के 12वें सीजन में भी अनु मलिक को जज के रूप में शामिल किया गया। हालांकि उनके मी टू के आरोपों में घिरने के बाद उनकी जगह जावेद अली को ले लिया गया था।

मलाइका अरोड़ा

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज के रूप में नजर आईं थीं। हालांकि इस शो में कोरोना संक्रमण के चलते एक्ट्रेस को रिप्लेस कर दिया गया। उनकी जगह नोरा फतेही ने ले ली थी।

यह भी पढ़ें : करण सिंह ग्रोवर और पार्थ समथान ने छोड़ा एकता कपूर का शो, अभिनेता ने बताई यह वजह

नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी

मुुंबई में कोरोना लॉकडाउन के चलते 'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग को दमन में शिफ्ट किया गया था। शो के रेग्यूलर जज नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी ने निजी कारणों से वहां जाने से इंकार कर दिया था। इसके चलते अनु मलिक और मनोज मुंतशिर को उनकी जगह दी गई।

सोना मोहपात्रा

2018 में , रियलिटी म्यूजिक शो 'सा रे गा मा पा' को सिंगर सोना मोहपात्रा, कम्पोजर शेखर और वाजिद के साथ जज कर रहीं थीं। एक महीना जज करने के बाद सोना को सिंगर ऋचा शर्मा से रिप्लेस कर दिया गया। बताया गया कि सोना के पहले से कुछ कमिटमेंट्स थे।