
नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) )का रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13(BigBoss13) अब खत्म हो चुका है इस घऱ के सभी कंटेस्टेंट्स अब अपने अपने घरों में पंहुचकर अपनी दिनचर्या के कामों में लग रहे है। घऱ के बाहर आने के बाद मीडिया भी उनके बारे में जानने की कोशिश कर रही है। अभी हाल ही में बिग बॉस की मजबूत कंटेस्टेंट्स रही आरती सिंह(Arti Singh) ने इंटरव्यू के दौरान घऱ के अंदर के एक्सपीरियंस के बारे में बताया। इस दौरान यह सवाल भी उठाया गया कि जब आरती सिंह (Arti Singh)ने इस बात का खुलासा किया था कि एक शख्स ने उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। और आरती सिंह (Arti Singh)के इस खुलासे के बाद उनके भाई अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बताया था कि उसके साथ किसी भी तरह से दुष्कर्म की कोशिश नहीं हुई थी। एक लड़का ऐसा करने वाला था लेकिन वो भाग गया। अब आरती ने भाई के इस सफाई के बाद लोगों ने आरती से इस बात की सच्चाई जाननी चाही।
इसके जवाब में आरती सिंह ने कहा कि, 'मेरे इस बात से घऱ के लोग काफी परेशान है। क्योंकि अभी मेरी शादी नहीं हुई है। इसका असर मेरी शादी पर भी पड़ सकता है। इसलिए मेरे भाई को लगता है कि मुझे इस बारे में ज्यादा नही बोलना था। उसने मेरे बयान को गलत नहीं बताया बल्कि वह बचाव कर रहा था।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आरती सिंह ने कहा, 'इस बात से मेरी मां भी काफी नराज है। उन्हें भी यही लगता है कि जब बात खत्म हो गई थी तो फिर पूरी दुनिया को बताने का कोई मतलब नहीं था। इसके बाद मैंने अपनी मां को समझाया कि समाज के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी है, उन्हें जागृत कराए। क्योकि समाज में कई लोग ऐसे हैं जिनमें ये सब बोलने की हिम्मत नहीं होती है।'
वहीं कुछ समय पहले ने एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा अभिषेक ने आरती के दुष्कर्म के खुलासे पर कहा था कि, 'वो फ्लो-फ्लो में कुछ ज्यादा ही बोल गई थी। उस पर किसी भी तरीके की रेप की कोशिश नहीं हुई थी। ऐसा होने वाला था लेकिन वो लड़का भाग गया । उस पर एफआईआर भी हुई थी। फिर उसका कोई अता-पता नहीं था। पुलिस ने भी उसे ढूंढने की कोशिश की थी।'
जानकारी के लिए बता दे कि बिग बॉस के घर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुची थी। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी निजी जिंदगी के कई बड़े खुलासे किए थे। सभी ने अपने बुरे अनुभव के बारे में बताया। जो काफी दर्दनाक और हैरान कर देने वाला था।
Updated on:
19 Feb 2020 11:22 am
Published on:
19 Feb 2020 11:19 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
