
अरविंद त्रिवेदी ने खोला ट्विटर पर अकाउंट
नई दिल्ली। 90 के दशक की 'रामायण' ( Ramayana ) का दूरदर्शन पर फिर से प्रसारण हो चुका है। रामायण के सभी पात्र एक बार से लाइम लाइट में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर जमकर रामायण की चर्चा हो रही है। फैंस की डिमांड के बाद अरूण गोविल ( Arun Govil ) और दीपिका चिखलिया ( Deepika Chikhalia ) ने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर डेब्यू कर लिया है। लेकिन अब राम और सीता की एंट्री के बाद रामायण के रावण यानी की अरविंद त्रिवेदी ( Arvind Trivedi ) भी सोशल मीडिया पर आ चुके हैं।
अरविंद त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर धमाकेदार एंट्री मारी है। ट्विटर पर जैसे ही उन्होंने अपना अकाउंट बनाया। वैसे #RavanOnTwitter हैशटैग ट्रेंड करने लगा। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा बच्चों के कहने पर और आपके प्रेम के कारण मैं Twitter पर आया हूं। यह मेरी Original ID है। आज 18 अप्रैल 2020 को जो भी इस #tweet को #RavanOnTwitter के साथ #retweet करेगा मैं नि:संकोच उन्हें #Follow करूंगा। जय सियाराम, ऊँ नम:शिवाय।
बता दें रामायण के दशानन अरविंद त्रिवेदी 82 साल के हो चुके हैं। उनके पूरे करियर की खास बात ये रही कि रावण का रोल करने के बाद भी वो दर्शकों को काफी पंसद आए। आज भी उनकी हंसी को सुन दर्शक काफी याद करते हैं। हाल ही उनकी एक वीडियो खूब वायरल हुई थी। जिसमें वो सीतार हरण के दौरान खुद ही भावुक हो गए थे और हाथ जोड़ने लगे। दर्शक आज भी दशानन के अवतार में उन खूब पसंद करते हैं।
Published on:
19 Apr 2020 07:39 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
