
Actress Aishwarya sharma
Actress Aishwarya: फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इस बार पर बात अलग है ऐश्वर्या का नाम पर स्कैन हो रहा है। अक्सर लोग अपने फेवरेट स्टार्स से मिलने के लिए कुछ भी कर लेते हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान के नाम पर भी पैसा खाया जा रहा था। अब इस लिस्ट में ऐश्वर्या का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कैसे ये पूरा स्कैम हुआ। उसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हो रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस खबर के आने के बाद हंगामा मच गया है।
ऐश्वर्या अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने इस स्कैन के बारे में पोस्ट के जरिए ही फैंस को चेतावनी दी है। हम टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा की बात कर रहे हैं। जो स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ से घर-घर में ‘पाखी’ के रोल से मशहूर हुई हैं। उनका नेगेटिव रोल दर्शकों को खूब पसंद आया था। ऐश्वर्या शर्मा के नाम एक ऑनलाइन स्कैम चलाया जा रहा था। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी के जरिए अपने फैंस (Aishwarya Sharma Note for Fans) को इस स्कैम के खिलाफ चेतावनी दी है और इसमें न फंसने की सलाह भी दी है।
टीवी एक्टर नील भट्ट की वाइफ ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी का ही स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें वो रेड शॉर्ट ड्रेस में फोटोशूट करा रही हैं और उस पर लिखा है, “सहयोग और प्रमोशन के लिए डीएम करें’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को चेतावनी देते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैंने इसके लिए साइन अप नहीं किया है, यह नकली है। कृप्या इस तरह की चीजों के झांसे में न आएं… लोग आपको बेवकूफ बना रहे हैं।” इसके बाद फैंस भी इस खबर को पढ़कर थोड़े सतर्क हो गए हैं।
Updated on:
04 Oct 2024 08:59 am
Published on:
04 Oct 2024 08:55 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
