scriptग्लैमरस अंदाज में संजीदा शेख ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर | Actress Sanjeeda Sheikh Shared Her Latest Picture | Patrika News
मनोरंजन

ग्लैमरस अंदाज में संजीदा शेख ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर

टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस संजीदा शेख ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके बाद से एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस तस्वीर में संजीदा बेहद ही कूल एंड बोल्ड अंदाज में नज़र आ रही हैं। चलिए आपको भी बतातें संजीदा की इस खास पोस्ट के बारें में।

नई दिल्लीApr 05, 2021 / 10:07 pm

Shweta Dhobhal

Actress Sanjeeda Sheikh Shared Her Latest Picture

Actress Sanjeeda Sheikh Shared Her Latest Picture

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की सबसे मशहूर अभिनेत्री संजीदा शेख अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी है। संजीदा टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई म्यूजिक एलब्म में भी नज़र आ चुकी हैं। वैसे इन दिनों संजीदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं है। वहीं सोशल मीडिया पर संजीदा खूब एक्टिव हैं। कुछ समय पहले ही संजीदा ने एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके बाद से वह सोशल मीडिया छाईं हुईं हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं संजीदा की लेटेस्ट पोस्ट।

s_1.jpg

संजीदा शेख ने की शेयर की कूल फोटो

एक्ट्रेस संजीदा शेख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह डेनिम जींस के साथ ऑलिव कलर का ट्यूब टॉप पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं संजीदा के इस लुक को उनका हेयस्टाइल और भी खूबसूरत बना रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए संजीदा ने कैप्शन में हार्ट आई वाला इमोजी बनाया है। संजीदा की इस तस्वीर पर अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके है।

यह भी पढ़ें

संजीदा- आमिर के झगड़े की खबरों के बीच सामने आई बड़ी खबर, स्टार्स की 4 महीने की एक बेटी है लेकिन…

s_2.jpg

पति आमिर अली संग अलग होने की आई खबरें

काफी समय पहले आमिर अली और संजीदा शेख के रिश्तों को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म था। बताया जा रहा था कि संजीदा आमिर से अलग हो रही हैं। वहीं दोनों के अलग होने का कारण एक्टर हर्षवर्धन राणे को बताया जा रहा था। हाल ही में हर्षवर्धन और संजीदा एक फिल्म में साथ नज़र आए थे। वहीं इन सब बातों के बीच आमिर और संजीदा ने बेटी के होने की खुशखबरी दी। आपको बता दें सरोगेसी के माध्यम से संजीदा और आमिर एक बेटी के माता-पिता बने हैं।

Home / Entertainment / ग्लैमरस अंदाज में संजीदा शेख ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो