टीवी सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' एक्ट्रेस शाइनी ने इस इंटरव्यू में बताया कि बचपन में ही उनके पिता ने शाइनी और उनकी मां को छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वो जल्दी पैसा कमाने के लिए मजबूर हो गई थीं, क्योंकि उनके पिता ने मां और भाई को तब छोड़ा था, जब वो बहुत छोटी थीं। यही नहीं उनके पिता मां से मारपीट करते थे और अपशब्द भी कहते थे। इसका उनके जीवन पर काफी बुरा असर हुआ था।