9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल की पत्नी और पेरेंट्स अस्पताल में उनके साथ, मैनेजर ने बताया कैसी है तबीयत

Anurag Dobhal Health Update: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे सोशल मीडिया के जरिए उनके फैंस के साथ उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट शेयर कर रहे हैं और उन्होंने लोगों से इस मामले में अफवाहें न फैलाने का आग्रह कर रहे हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 08, 2026

Anurag Dobhal Health Update

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया कैसी है तबीयत। (फोटो सोर्स: rohitsometimes)

Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के प्रतियोगी अनुराग डोभाल शनिवार (7 मार्च) को गाड़ी चलाते समय एक दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसके बाद उनको पास के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। खबरों के मुताबिक, अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग करते समय दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अपनी गाड़ी डिवाइडर से टकरा दी।

मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कैसी है तबीयत (Anurag Dobhal Health Update)

घटना के बाद अनुराग डोभाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडे सोशल मीडिया के जरिए उनके स्वास्थ्य के बारे में उनके फैंस को अपडेट दे रहे हैं और लोगों से इस मामले में अफवाहें न फैलाने की अपील भी कर रहे हैं।

रविवार (8 मार्च) को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित ने लिखा, “अपडेट: उनके करीबी दोस्त, भाभी (अनुराग की पत्नी रितिका चौहान) और उनका परिवार फिलहाल उनके साथ अस्पताल में हैं। उनकी अभी भी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। कृपया अफवाहें या गलत जानकारी न फैलाएं।”

उन्होंने लोगों से इस समय किसी के प्रति नफरत फैलाने से बचने की अपील की। ​​उन्होंने लिखा, “इस समय किसी को भी निशाना न बनाएं और न ही किसी के प्रति नफरत फैलाएं। हम सिचुएशन पर नजर रख रहे हैं। आइए हम सब उनके लिए भगवान से प्रार्थना करें और जल्दी से जल्दी उनके स्वस्थ होने की कामना करें।”

इससे पहले रोहित ने अपने फॉलोअर्स को सूचित किया था कि डोभाल को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

एक अपडेट में उन्होंने लिखा: “उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, फिलहाल वो आईसीयू में हैं और कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टरों और बाकी सभी के संपर्क में हैं। हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, विशेष रूप से उन फैंस का जिन्होंने मुझे उनका पता लगाने और उनकी मदद करने में सहायता की, आप लोग भगवान हो सच में।”

अनुराग डोभाल ने की आत्महत्या की कोशिश (Anurag Dobhal Suicide Attempt)

खबरों के मुताबिक, डोभाल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी चला रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय गाड़ी की स्पीड 140 से 150 किमी प्रति घंटा के बीच थी। लाइवस्ट्रीम के दौरान अनुराग डोभाल काफी परेशान दिखे और सोशल मीडिया यूजर्स से कहा कि वो खुद को बिल्कुल अकेला महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "यार, लोग ही नहीं बचे हैं, जिसे फोन करूं, चलो आखिरी बार गाड़ी में चलते हैं।" कहा जा रहा है कि अनुराग ने इस लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

यह घटना डोभाल द्वारा इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला वीडियो पोस्ट शेयर करने के कुछ दिनों बाद ही घटी है। अपने 'आखिरी वीडियो' में, अनुराग ने अपने पेरेंट्स और भाई-बहनों पर उन्हें मेंटली हैरेस करने का आरोप लगाया।

इसके साथ ही उन्होंने फैमिली द्वारा उन्हें इंटरकास्ट मैरिज करने पर मानसिक उत्पीड़न और यातना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता उनके अंतरजातीय विवाह से खुश नहीं थे और उन्होंने उनकी पत्नी रितिका चौहान को घर में प्रवेश नहीं करने दिया।