9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादशाह होगा अपने घर का… हरियाणा महिला आयोग ने रैपर को लगाई लताड़, उठाए कई सवाल

Haryana State Commission for Women: हरियाणा महिला आयोग ने हाल ही में रैपर बादशाह के लिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है, जिसमें आयोग का मानना है कि मनोरंजन इंडस्ट्री और स्टार्स को अपने कंटेंट में सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

2 min read
Google source verification
बादशाह होगा अपने घर का... हरियाणा महिला आयोग ने रैपर को लगाई लताड़, उठाए कई सवाल

बादशाह (सोर्स: x)

Haryana State Commission for Women: हरियाणा स्टेट कमीशन फॉर विमेन (HSCW) ने रैपर-सिंगर बादशाह को उनके गाने 'टटीरी' के कारण एक और नोटिस दिया है। इस गाने को लेकर विवाद इसलिए हुआ क्योंकि लोगों का आरोप है कि इसमें महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई हैं।

पहले भी कमीशन ने बादशाह को समन भेजा था

बता दें, पहले भी कमीशन ने बादशाह को समन भेजा था, लेकिन वे जांच के लिए पेश नहीं हुए। अब खबरें ऐसी मिली है कि फिर से नया समन जारी करते हुए उन्हें 13 मार्च को पानीपत के डीसी ऑफिस में हाजिर होने को कहा गया है और यहां हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया इस मामले की सुनवाई करने वाली हैं। दरअसल, इस विवाद की शुरुआत गाने के ऑनलाइन रिलीज होते ही शुरू हो गई थी। साथ ही, कई सामाजिक समूहों और महिला संगठन जैसे नारी तू नारायणी उत्थान समिति और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन ने गाने के बोल और वीडियो में महिलाओं का अपमान होने और स्कूल जा रही लड़कियों को गलत तरीके से दिखाए जाने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सिंगर और गाने के निर्माता के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायतें दर्ज कराईं है।

इतना ही नहीं, हरियाणा महिला आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि गाने ने महिलाओं की इज्जत और सम्मान का हनन तो नहीं किया है। साथ ही, आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि ऐसी भाषा किसी भी पॉपुलर म्यूजिक में स्वीकार नहीं की जाएगी और चेतावनी दी कि अगर बादशाह जांच के अनुसार नहीं चलेगें तो आयोग उनके राज्य में परफॉर्मेंस पर रोक लगाने की सिफारिश भी कर सकता है।

हरियाणा रोडवेज बस की बिना अनुमति यूज करने पर जांच शुरू

इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने भी इस मामले में fir दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में हरियाणा रोडवेज बस का बिना अनुमति यूज किए जाने जैसी चीजों की भी जांच कर रही है। बता दें, विवाद के बीच बादशाह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। जिसमें उन्होंने कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था, खासकर हरियाणा के लोगों के खिलाफ। उन्होंने बताया कि गाना विवादित होने के बाद उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। बादशाह ने उम्मीद जताई कि हरियाणवी लोग उन्हें अपने बेटे के रूप में समझेंगे और जल्द माफ भी करेंगे।

इस पर आयोग ने कहा है कि वे बादशाह की बात सुनकर और सभी शिकायतों की समीक्षा करके आगे की कार्रवाई का फैसला करेंगे। दरअसल, इस मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी।