9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया मां होने का सबसे बड़ा दर्द, बोलीं- ‘14–15 की उम्र के बाद बच्चे…

Twinkle Khanna on Painful Side of Motherhood: ट्विंकल खन्ना ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में पेरेंटिंग की मुश्किलों पर बात की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी पहचान खोजने के लिए स्पेस देना पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होता है। यह समय कभी-कभी दर्दभरा लगता है, लेकिन बच्चों की ग्रोथ और उनको आत्मनिर्भर बनने के लिए यह बहुत जरूरी होता है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 08, 2026

Twinkle Khanna on Painful Side of Motherhood

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किए मां होने के चैलेंज। (फोटो सोर्स: twinklerkhanna)

Twinkle Khanna on Painful Side of Motherhood: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस से राइटर बनीं ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में मदरहुड (मातृत्व) के सुखद और दुखद दोनों अनुभवों के बारे में खुलकर बात की। ट्विंकल खन्ना ने अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ अपने रिश्ते और एक मां के रूप में अपने एक्सपीरियंस पर बात करते हुए, अपने ब्लॉग में बताया कि कैसे अपने बड़े बेटे को बीस साल का होते हुए देखकर उन्हें एहसास हुआ कि बच्चों को अपनी पहचान खोजने के लिए जगह देना पेरेंट्स के लिए कितना दर्दनाक… फिर भी कितना जरूरी, हो सकता है।

मां होने के दर्द पर ट्विंकल खन्ना की बात (Twinkle Khanna on Painful Side of Motherhood)

बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे एक राइटअप में ट्विंकल खन्ना ने वेटरन एक्ट्रेस और अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए लिखा, "मां-बेटी का रिश्ता शायद ही कभी सीधा होता है। यहां तक ​​कि हमारे जैसे अच्छे रिश्ते में भी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं 52 साल की हूं, इतनी बड़ी कि मैं समझदार हो चुकी हूं और मुझे मजाकिया बातें करने और हाजिरजवाबी का भी शौक है। मेरी मां की नजर में, मैं हमेशा उनकी भोला, भोंदू बच्ची रहूंगी। स्ट्रीट स्मार्ट के बजाय किताबी नॉलेज वाली स्मार्ट। वो हमेशा मुझे सलाह देने के लिए तैयार रहती हैं।"

उन्होंने आगे लिखा कि जब उनके बेटे आरव कुमार बीस साल के हुए, तब उन्हें एक मां की इमोशनल मुश्किलों का सही मतलब समझ आया। बच्चों की आजादी की चाहत के साथ धीरे-धीरे बढ़ती दूरी के बारे में लिखते हुए उन्होंने लिखा, "किशोरावस्था से ही हम अपने पेरेंट्स के लिए दायरे तय कर देते हैं। बच्चों की लाइफ में देखने के लिए दूसरे तरीके तो होते हैं, लेकिन सीधा रास्ता शायद ही कभी खुला होता है। जब तक मेरा बड़ा बेटा बीस साल का नहीं हुआ, तब तक मुझको ये समझ नहीं आया कि पहचान के लिए यह संघर्ष एक मां के लिए कितना दर्दनाक हो सकता है। थामे रखने की इच्छा और जाने देने का दायित्व, भले ही यह एक दरार जैसा महसूस हो, जिसे केवल टेक्स्ट मेसेज और साथ बिताई गई छुट्टियों के मरहम से ही सुकून मिलता है।"

मुझे अपनी मां की याद आ गई- अक्षय कुमार (Akshay Kumar Shared His Views)

अक्षय कुमार ने भी पत्नी ट्विंकल के कॉलम पर अपनी राय शेयर करते हुए X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “इस हफ्ते का कॉलम पढ़कर बहुत अच्छा लगा @mrsfunnybones। खासकर लास्ट वाला हिस्सा। मुझे अपनी मां की याद आ गई।”

23 साल के हो चुके हैं ट्विंकल के बेटे आरव

बता दें कि ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने 2001 में शादी की थी और शादी के बाद से ही ट्विंकल ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। शादी के 1 साल बाद 2002 में ट्विंकल ने अपने पहले बच्चे आरव को जन्म दिया था। पिछले कुछ सालों से ट्विंकल ने पेरेंटिंग, मदरहुड और अपने बच्चों के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात करती रहती हैं। वहीं, कुछ महिनोना पहले अक्षय ने बताया था कि उनके बेटे आरव को फिल्म इंडस्ट्री या होम प्रोडक्शन हाउस में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बजाय, वो अपनी पढ़ाई और फैशन डिजाइन में करियर बनाने पर फोकस कर रहा है। बता दें कि पिछले साल आरव ने अपना 23वां जन्मदिन मनाया था।