28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बार शिल्पा शिंदे को कर चुकी हैं शुभांगी अत्रे रिप्लेस,अंगूरी भाभी का ताज छीनकर पहना अपने सिर

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ( Shubhangi Atre ) का है आज जन्मदिन एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) के शो 'कसौटी जिंदगी की' ( Kasauti Zindagi Ki ) में भी कर चुकी हैं काम 'भाभीजी घर पर हैं' ( Bhabhiji Ghar Par Hai ) शो में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को कर चुकी हैं रिप्लेस

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Apr 11, 2020

अभिनेत्री शुभांगी अत्रे का है आज जन्मदिन

अभिनेत्री शुभांगी अत्रे का है आज जन्मदिन

नई दिल्ली। टीवी पर अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लाखों लोगों का दिल लूटने वाली शुभांगी अत्रे ( Shubhangi Atre ) का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कई बातें बताएंगे। वैसे तो शुभांगी कई टीवी शोज कर चुकी हैं। लेकिन टीवी शो भाभीजी घर पर हैं से उन्हें काफी फेम मिला। आज हर घर में शुभांगी अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर है।

View this post on Instagram

Stay safe @ home 😊😊 #humandarcoronabahar

A post shared by 🌼Shubhangi.A🌼 (@shubhangiaofficial) on

शुभांगी इंदौर की रहने वाली है। उन्होंने पियूष पूरी संग शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम आशी है। शुभांगी MBA पासआउट हैं।

शुभांगी की जिदंगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें 'भाभीजी घर पर हैं' ( Bhabhiji Ghar Pe Hai ) के सीरियल में कास्ट किया गया। इसे किस्मत का खेल कह लीजिए या फिर कुछ और लेकिन इस शो से पहले भी शुभांगी 'चिड़िया घर' ( chidiya ghar ) शो में शिल्पा को रिप्लेस कर चुकी हैं। दरअसल, शो की पुरानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता संग लड़ाई के चलते शो को बीच में ही छोड़ दिया था। जिसके चलते शो मेकर्स ने तुरंत ऑडिशन रखवाए। 80 लड़कियों के बीच शुभांगी अत्रे भी ऑडिशन देने पहुंची। अपनी अदाओं और अभिनय से उन्होंने सभी को झट से इंप्रेस कर दिया। जिसके बाद उन्होंने शिल्पा शिंदे ( Shilpa Shinde ) को रिप्लेस करते हुए शो में एंट्री ली। शो में आते ही शुभांगी ने सबका दिल लूट लिया। बता दें 'भाभीजी घर पर हैं' के हर एपिसोड के शुभांगी 40 हज़ार रुपये लेते हैं। लेकिन चौंकाने वाली

शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) के शो 'कसौटी जिंदगी की' ( Kasauti Zindagi Ki ) से किया था। 2006 में वो अपना डेब्यू कर चुकी थी। शो में करन पटेल ( Karan Patel ) संग शुभांगी के कई झगड़ो के किस्से सामने आते थे। सेट पर अक्सर दोनों को लड़ते हुए भी देखा गया। एक इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया था कि वो दोनों ही एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे।